Advertisement

ये हैं भारत में गर्मी के टूरिस्ट स्पॉट, जहां आप बना सकते हैं घूमने का प्लान

गर्मी के टूरिस्ट स्पॉट
Share
Advertisement

अगर आप भी मैदानी इलाकों में रहते हैं और भीषण गर्मी से परेशान हैं तो फटाफट अपना बैग पैक करें और पहुंच जाएं उन जगहों पर जहां मई की गर्मी में पड़ती है दिसंबर जैसी ठंड। सबसे अच्छी बात यह है ये गर्मी के टूरिस्ट स्पॉट कहीं विदेश में नहीं बल्कि भारत में ही हैं।
हालांकि, कई बार देखा जाता है कि लोग ये तय नहीं कर पाते कि उन्हें घूमने के लिए किन जगहों पर जाना चाहिए। ज्यादातर लोग इस बात को लेकर काफी उलझन में रहते हैं। लेकिन आप चिंता मत कीजिए, हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं। जहां आपको गर्मियों में मिलेगी दिसंबर वाली ठंडक। तो चलिए जानते हैं किन जगहों पर मिलेंगी ऐसी ठंड।

Advertisement

गर्मी के टूरिस्ट स्पॉट जहां बना सकते हैं घूमने का प्लान

स्पीति वैली (हिमाचल प्रदेश)

गर्मी के टूरिस्ट स्पॉट में से एक है स्पीति वैली, हकीकत में इतनी खूबसूरत है कि एक बार के लिए इसे देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा कि धरती पर ऐसी जगह भी हो सकती है। अपने बौद्ध कल्चर के लिए मशहूर स्पीति हिमालय की गोद में बसा है और समुद्र तल से 3 हजार 800 मीटर की ऊंचाई पर है। सर्दियों का तापमान तो भूल जाइए यहां तो गर्मियों में भी टेंपरेचर 4-5 डिग्री के आसपास रहता है। लिहाजा अगर आप समर हॉलिडे डेस्टिनेशन सोचकर स्पीति जा रहे हैं तब भी गर्म कपड़े साथ रखना न भूलें।

लद्दाख (जम्मू-कश्मीर)

लद्दाख भी द्रास जैसा ही है और यहां भी सर्दियों में तापमान -42 डिग्री के आसपास रहता है। हालांकि गर्मी में यहां का तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच होता है। लद्दाख समुद्र तल से 3 हजार 500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। गर्मी के टूरिस्ट स्पॉट में से एक है लेह लद्दाख । जहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं और यह एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। लद्दाख जाने का प्लान बनाएं तो शांति स्तूप, लेह पैलेस, पैन्गॉन्ग लेक समेत कई और मोनैस्ट्रीज घूमना न भूलें।

शिलांग

गर्मियां आ गई है, और अप्रैल के महीने में घूमने के लिए आप शिलांग जा सकते हैं। नॉर्थ ईस्ट की ये सबसे प्यारी जगहों में से एक है। यहां आप डॉन वॉस्को संग्रहालय, झील और शिलांग व्यू पॉइंट जैसी कई अन्य खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं। मार्च के महीने में यहां का मौसम भी काफी अच्छा रहता है और गर्मियों के लिए घूमने के लिहाज से ये जगह काफी सही मानी जाती है। यहां आपको कई अद्भुत सुंदरता और मनमोहनीय नजारें देखने को मिल सकते हैं।

द्रास (जम्मू-कश्मीर)

समुद्र तल से 3 हजार 230 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है द्रास जो करगिल से 60 किलोमीटर दूर पश्चिम हिस्से में पड़ता है। यह भारत का सबसे ठंडा डेस्टिनेशन है और दुनिया की दूसरी सबसे ठंडी जगह। ठंडक के मामले में साइबेरिया के बाद द्रास का ही नंबर आता है। सर्दियों में तो यहां का औसत तापमान -40 से -45 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। हालांकि गर्मी में यहां का तापमान 15 डिग्री के आसपास रहता है। द्रास को अक्सर गेटवे टू लद्दाख के नाम से भी जाना जाता है।

तवांग (अरुणाचल प्रदेश)

अरुणाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर तवांग जाने का बेस्ट समय समर सीजन में ही है। सर्दियों के मौसम में यहां का तापमान 2 डिग्री से10 डिग्री के बीच रहता है जबकि गर्मी के मौसम में तापमान 10 से 20 डिग्री के बीच रहता है। दिन का मौसम जहां सुहावना रहता है वहीं रातें सर्द होती हैं। तवांग जाएं तो तवांग मोनैस्ट्री, सेला पास, तक्तसांग गोम्पा जैसी जगहों पर जाना न भूलें।

यह भी पढ़ें: बार-बार प्यास लगना हो सकता है आंत से संबंधित इस खतरनाक बीमारी का संकेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *