
Khelo India Youth Games 2025 : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के आखिरी दिन गुरुवार (15 मई, 2025) को कुश्ती के स्पर्धा में हरियाणा के हिस्से सिर्फ एक ही स्वर्ण पदक आ पाया। इसके बावजूद हरियाणा के लड़कों और लड़कियों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए सबसे ज्यादा पदक जीते। हरियाणा 21 पदकों के साथ नंबर वन पर रहा। इसमें आठ स्वर्ण, पांच रजत और आठ कांस्य पदक शामिल है। महाराष्ट्र, दिल्ली और राजस्थान के पहलवानों ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
इन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
महाराष्ट्र के लिए आयुष्का पांडुरंग (57 किग्रा) और सुजय नागनाथ टानपुरे (71 किग्रा) ने कुश्ती के अंतिम दिन स्वर्ण पदक जीते। महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली के लिए अक्षरा (53 किग्रा) और प्रांजल दहिया (60 किग्रा) जबकि राजस्थान के लिए अश्विनी विश्नोई (65 किग्रा) और दक्ष शर्मा (60 किग्रा) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंतिम दिन हरियाणा को एकमात्र स्वर्ण पदक नितिन (92 किग्रा ग्रीको-रोमन) ने दिलाया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में 53 किग्रा में दिल्ली की अक्षरा ने कर्नाटक की काव्या तुकाराम दनवेनावर को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सारिका (हरियाणा) और डोली (उत्तर प्रदेश) को कांस्य पदक मिला। 57 किग्रा भारवर्ग में आयुष्का पांडुरंग (महाराष्ट्र) के हिस्से स्वर्ण, कावेरी तालगेरी (कर्नाटक) के खाते में रजत पदक और जबकि कविता माली (राजस्थान) और अंतरा (हरियाणा) को कांस्य पदक मिला।
65 किग्रा वर्ग में अश्विनी विश्नोई ने जीता स्वर्ण पदक
65 किग्रा वर्ग में अश्विनी विश्नोई (राजस्थान) ने स्वर्ण पदक जीता जबकि आस्था आनंद सिंह (उत्तर प्रदेश) को रजत पदक और अंशुल (हरियाणा) तथा सृष्टी शिवाजी कारे (मध्य प्रदेश) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
अंडर-17 बालक वर्ग में 60 किग्रा फ्रीस्टाइल में दक्ष शर्मा (राजस्थान) ने स्वर्ण पदक और इशु (दिल्ली ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, 71 किग्रा फ्रीस्टाइल में सुजय नागनाथ टानपुरे (महाराष्ट्र) ने स्वर्ण पदक, सुशांत वशिष्ठ (चंडीगढ़) ने रजत पदक और आर्यन शर्मा (राजस्थान) तथा मोनी (हरियाणा) ने कांस्य पदक हासिल किए।
60 किग्रा ग्रीको-रोमन में प्रांजल दहिया (दिल्ली) ने स्वर्ण पदक और ऋषिकेश एकनाथ नाइक (महाराष्ट्र) ने रजत पदक जीता जबकि अनुभव (उत्तर प्रदेश) और साहिल मेघ (पंजाब) को कांस्य पदक मिला। लड़कों के ही 92 किग्रा ग्रीको-रोमन वर्ग में नितिन (हरियाणा) ने स्वर्ण पदक अपने नामक किया जबकि कैफ बिन सलाम (तेलंगाना) को रजत पदक और हर्ष दीपक ठकारे (महाराष्ट्र) और सूरज संभाजी जामदार (महाराष्ट्र) ने कांस्य पदक जीते।
हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन
हरियाणा के ओवरऑल चैंपियन बनने पर टीम की कोच पूजा ढांडा ने इसका श्रेय पहलवानों और सरकार से मिलने वाली सुविधाओं को दिया। उन्होंने कहा, ” हमारे समय में इस तरह के सुविधाएं और माहौल नहीं मिलता था जोकि आज के समय में खेलो इंडिया यूथ गेम्स और बाकी अन्य टूर्नामेंटों में पहलवानों को मिलता है। एक कोच के रूप में मेरा काम खिलाड़ियों को उसकी ताकत और कमजोरियों पर काम करना था। ये पहलवानों की मेहनत का नतीजा है कि हरियाणा यहां पर इतने सारे पदक जीतने में सफल रहा है।”
हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली पूजा ढांडा ने बुडापेस्ट में 2018 विश्व चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने 2010 ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड कोस्ट में क्रमशः 60 किलोग्राम और 57 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक अपने नाम किए थे।
पूजा ढांढा ने आखिरी अपना टूर्नामेंट दिसंबर 2022 में विशाखापत्तनम में सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेली थी। लगातार चोटिल होने के कारण फिर कभी मैट पर वापसी नहीं कर पाई। वह हिसार में राज्य सरकार की सहयोग से अपना सेंटर चलाती हैं। पूजा हरियाणा की कुश्ती टीम के कोच के रूप में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में आई हुई हैं।
परिणाम:
अंडर-17 बालिका वर्ग
53 किग्रा:
स्वर्ण पदक: अक्षरा (दिल्ली)
रजत पदक: काव्या तुकाराम दनवेनावर (कर्नाटक)
कांस्य पदक: सारिका (हरियाणा), डोली (उत्तर प्रदेश)
57 किग्रा:
स्वर्ण पदक: आयुष्का पांडुरंग (महाराष्ट्र)
रजत पदक: कावेरी तालगेरी (कर्नाटक)
कांस्य पदक: कविता माली (राजस्थान), अंतरा (हरियाणा)
65 किग्रा:
स्वर्ण पदक: अश्विनी विश्नोई (राजस्थान)
रजत पदक: आस्था आनंद सिंह (उत्तर प्रदेश)
कांस्य पदक: अंशुल (हरियाणा), सृष्टी शिवाजी कारे (मध्य प्रदेश)
अंडर-17 बालक:
60 किग्रा फ्रीस्टाइल:
स्वर्ण पदक: दक्ष शर्मा (राजस्थान)
रजत पदक: इशु (दिल्ली)
कांस्य पदक: प्रणव कृष्णंत मोरे (महाराष्ट्र), तनिष (हरियाणा)
71 किग्रा फ्रीस्टाइल:
स्वर्ण पदक: सुजय नागनाथ टानपुरे (महाराष्ट्र)
रजत पदक: सुशांत वशिष्ठ (चंडीगढ़)
कांस्य पदक: आर्यन शर्मा (राजस्थान), मोनी (हरियाणा)
60 किग्रा ग्रीको-रोमन:
स्वर्ण पदक: प्रांजल दहिया (दिल्ली)
रजत पदक: ऋषिकेश एकनाथ नाइक (महाराष्ट्र)
कांस्य पदक: अनुभव (उत्तर प्रदेश), साहिल मेघ (पंजाब)
92 किग्रा ग्रीको-रोमन:
स्वर्ण पदक: नितिन (हरियाणा)
रजत पदक: कैफ बिन सलाम (तेलंगाना)
कांस्य पदक: हर्ष दीपक ठकारे (महाराष्ट्र), सूरज संभाजी जामदार (महाराष्ट्र)।
For More on Khelo India Youth Games, click : https://youth.kheloindia.gov.in/
For Medal Tally of KIYG 2025, click : https://youth.kheloindia.gov.in/medal-tally
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बारे में
खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जिसे 14 अक्टूबर, 2017 को लॉन्च किया गया था। खेलो इंडिया का उद्देश्य खेलों में व्यापक भागीदारी और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के दोहरे उद्देश्य को प्राप्त करना है। इस कार्यक्रम ने भारत की खेल सफलता में बहुत योगदान दिया है, जिसमें कई खेलो इंडिया एथलीट ओलंपिक और एशियाई खेलों सहित वैश्विक आयोजनों में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। बिहार 4-15 मई तक राज्य के पांच अलग-अलग शहरों और दिल्ली में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सातवें संस्करण की मेजबानी कर रहा है। KIYG 2025 में 27 खेल शामिल होंगे और पहली बार ईस्पोर्ट्स को एक प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें : भारत सरकार ने मीडिया को जारी की एडवाइजरी, कहा- एयर रेड सायरन का उपयोग बंद करें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप