बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Kharge speech : राज्यसभा में वित्त मंत्री पर खरगे का तंज, बोले – ‘उनकी अंग्रेजी अच्छी होगी, हिंदी अच्छी होगी, लेकिन…’

Kharge speech : राज्यसभा में संविधान पर चर्चा हो रही है। ऐसे में निर्मला सीतारमण ने संविधान पर चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। खरगे ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि उनकी अंग्रेजी अच्छी होगी, उनकी हिंदी अच्छी होगी, लेकिन उनके काम अच्छे नहीं… वे लोग जो राष्ट्रीय ध्वज से नफरत करते हैं।

खरगे ने कहा कि मुझे उन्हें बताना होगा कि मैं भी पढ़ना जानता हूं। मैंने नगर पालिका स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने (निर्मला सीतारमण) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। यह तय है कि उनकी अंग्रेजी अच्छी होगी, उनकी हिंदी अच्छी होगी, लेकिन उनके काम अच्छे नहीं… वे लोग जो राष्ट्रीय ध्वज से नफरत करते हैं, जो हमारे ‘अशोक चक्र’ से नफरत करते हैं, जो संविधान से नफरत करते हैं।

उन्होंने कहा कि जो झंडे से नफरते हैं, जो लोग हमारे अशोक चक्र से नफरत करते हैं, जो लोग संविधान से नफरत करते हैं। ये आज हमें पाठ पढ़ा रहे हैं। जब ये संविधान बना, इन लोगों ने रामलीला मैदान में बाबा साहेब अंबेडकर का पुतला लगाकर संविधान को जलाया है। ये लोग अब नेहरू, इंदिरा और पूरे परिवार को गाली देते हैं। शर्म करो, आप लोगों ने संविधान के बारे में कैसी-कैसी बातें बोली हैं।

‘कांग्रेस का रिकॉर्ड…’

निर्मला सीतारमण ने कहा कि मजरूह सुल्तानपुरी और बलराज साहनी दोनों को 1949 में जेल भेजा गया था। 1949 में मिल मजदूरों के लिए आयोजित एक बैठक के दौरान, मजरूह सुल्तानपुरी ने जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ लिखी गई, एक कविता सुनाई, इसलिए उन्हें जेल जाना पड़ा। उन्होंने इसके लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया था। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने का कांग्रेस का रिकॉर्ड इन दो लोगों तक ही सीमित नहीं था। 1975 में माइकल एडवर्ड्स द्वारा लिखी गई राजनीतिक जीवनी नेहरू पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

यह भी पढ़ें : Asaduddin Owaisi: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर बोले : असदुद्दीन ओवैसी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button