
Kannauj: कन्नौज में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) आ रहे हैं। सुबह 11 बजे वह कन्नौज (Kannauj) के बोर्डिंग ग्राउंड पर पहुंचेंगे। यहां वह कन्नौजी माटी वंश समागम व नारी शक्ति वंदन कार्ययकर्म में बतौर मुख्यअतिथि शामिल होंगे। कन्नौज (Kannauj) सांसद सुब्रत पाठक अपने दिवंगत पिता ओम प्रकाश पाठक की पांचवी पुण्यतिथि पर यह आयोजन करवा रहे हैं।
Kannauj: 10 हजार महिलाओं का सम्मान किया जाएगा
कार्यक्रम के कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सांसद मुख्यमंत्री के जरिये जिले की ओरतिभाओं को सम्मानित करवाएंगे साथ ही कन्नौज (Kannauj) के वंशज रोमा समुदाय को भी इसमे शामिल किया जाएगा। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के जरिये लोकसभा क्षेत्र की करीब 10 हजार महिलाओं का स्वागत और सम्मान किया जाएगा।
भाजपा नेता तैयारियां पूरी करने में जुटे
कार्यक्रम के लिये बोर्डिंग ग्राउंड पर भव्य पांडाल बनवाया जा रहा है। डीएम, एसपी सहित जिले के भाजपा नेता कार्यक्रम स्थल पर देर रात से ही तैयारियां पूरी करने में जुटे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया का कहना है कि राम मंडोर प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम पहली बार कन्नौज आ रहे हैं। उन्हें सुनने के लिये जन समुद्र उमड़ेगा। हमारे कन्नौज संवाददाता रईस खान ने सीएम के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। आइये सुनते हैं वह क्या कह रहे हैं।
(कन्नौज से रईस खान की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें: Baghpat: हत्या का खुलासा न होने पर सैकड़ो ग्रामीणों ने किया हंगामा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप