Kangana Ranaut ने दुश्मनी भुलाकर Swara Bhaskar को दी शादी की बधाई

Share

स्वरा भास्कर(Swara Bhaskar) ने हाल ही में शादी की खबर देकर अपने सभी फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है। किसी को भी समझ नहीं आया कि अचानक कैसे एक्ट्रेस ने बिना किसी को कानों-कान खबर हुए शादी कर ली। हालांकि, फैंस से लेकर तमाम सोशल मीडिया यूज़र्स एक्ट्रेस को इस शादी के लिए मुबारकबाद दे रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स भी एक्ट्रेस पर प्यार लुटाते नज़र आ रहे हैं।

कंगना रनौत ने किया ट्वीट

आपको बता दे, अब कंगना ने स्वरा भास्कर की शादी पर रिएक्ट किया है। मगर अब एक ट्वीट ने सभी का ध्यान खींच लिया है। इस ट्वीट को जिसने भी देखा वो दंग रह गया, रहे भी क्यों न, ये ट्वीट था भी तो पंगा क्वीन कंगना रनौत का। वैसे इन दोनों की दुश्मनी जगजाहिर है। इन दोनों की ट्वीटर वॉर कई बार सुर्खियां बना चुकी है। यहां तक कि कंगना ने तो एक बार स्वरा को सरेआम B ग्रेड एक्ट्रेस तक बता दिया था। मगर अब जो उन्होंने लिखा है उसके बाद फैंस कंगना की तारीफ कर रहे हैं। 

आप भी देखें :

कंगना ने फहद अहमद और स्वरा के लिए लिखा, ‘आप दोनों खुश और सुखी लग रहे हो ये ईश्वर की कृपा है…शादियां तो दिलों में होती हैं बाकी सब तो फॉर्मैलिटीज हैं…’ इसके साथ में उन्होंने 2 हार्ट इमोज भी बनाए हैं। अब कंगना से इस ट्वीट की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। ऐसे में उन्होंने अब फैंस का दिल जीत लिया है।

ये भी पढ़ें : Kangana Ranaut : कंगना ने बॉलीवुड को दी नसीहत, हिंदुत्व पर किया ट्वीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें