Biharबड़ी ख़बर

‘बिहार में शांति और विकास हो रहा, 2005 से पहले…’ तेजस्वी के बयान पर बोले जीतन राम मांझी

Jitan Ram Manjhi : मोकामा में हुए गैंगवार पर तेजस्वी यादव का बयान आया था। इसी पर ही जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने गुरुवार को तेजस्वी को घेरते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को 2005 से पहले का समय याद करना चाहिए।

तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, बिहार में शांति और विकास हो रहा है। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। तेजस्वी यादव को 2005 से पहले का समय याद करना चाहिए। हम चट्टान की तरह NDA के साथ हैं। कोई नाराजगी नहीं है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1882427815825694826

तेजस्वी यादव ने साधा था निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा है कि लगातार हम 100-100 घटना का बुलेटिन जारी कर रहे हैं। इस घटना को लेकर तो मुख्यमंत्री को सामने आकर बयान देना चाहिए। आखिर पटना जिले में दो-दो सौ राउंड अगर गोलियां चलती हैं तो इसके जिम्मेदार कौन हैं? वो अपराधी जो कोई भी हैं वो खुलेआम घूम रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने हस्ताक्षर से दो खूंखार अपराधियों को जेल से रिहा करवाया है, बाहर आने के बाद अपराधी बेलगाम हो गए हैं। वे न सिर्फ उन्हें संरक्षण दे रहे हैं बल्कि उनका सहयोग भी कर रहे हैं. हमारी सरकार आएगी तो हम दिखाएंगे कि कानून व्यवस्था कैसे ठीक की जाती है। जंगलराज जंगलराज कहने वाले अब अपने राज्य में देखें कि क्या हो रहा है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अर्पित की श्रद्धांजलि, कही ये बात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button