BiharUncategorizedबड़ी ख़बरराजनीति

‘उन्हें कोई अनुभव नहीं था और…’ जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर किया तीखा हमला

Jitan Ram Manjhi : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। बता दें कि तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने बुधवार को मीडिया से बात की। इस दौरान जीतन राम मांझी ने तेजस्वी को घेरते हुए कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक जीवन कई सालों का है। वे हर तरह की सोच रखते हैं। उन्हें कोई अनुभव नहीं था।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि वे (तेजस्वी यादव) पिता के नाम पर सत्ता में आए थे और उन्हें कोई अनुभव नहीं था इसलिए उन्हें कोई और नियंत्रित करता था। नीतीश कुमार का राजनीतिक जीवन कई सालों का है। वे हर तरह की सोच रखते हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की। इस पर जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार राजनीति में कोई नए खिलाड़ी नहीं हैं और ना ही उन पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप लगे हैं। हम गिरिराज सिंह के इस बयान का समर्थन करते हैं।

जेडीयू का पलटवार

JDU नेता नीरज कुमार ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता के शासन काल में कौन लोग सरकार को हाईजैक किए थे. ये याद करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वित्त विभाग को तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव और सुभाष यादव ने हाईजैक कर रखा था. उन्होंने कहा कि गृह विभाग को शहाबुद्दीन ने हाईजैक कर रखा था। नीतीश कुमार को कोई हाईजैक नहीं कर सकता है।

यह भी पढ़ें : 17 बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button