Jind Murder Case : जींद जिले के रायचंदवाला गांव में 20 वर्षीय अजय ने अपनी 40 वर्षीय चाची रेशमा की घर में घुसकर चाकू से हत्या कर दी। विवाद की जड़ कुछ दिन पहले हुई मुर्गे चोरी की घटना बताई जा रही है, जिसमें परिवार के बीच झगड़ा चल रहा था। वारदात बुधवार रात दादी लिच्छमी देवी के सामने हुई।
14 साल पहले किया था प्रेम विवाह
पुलिस के अनुसार, रेशमा उस समय घर पर अकेली थीं जब अजय ने उन पर हमला किया। आरोपी ने छाती और पेट पर कई वार किए और घटना के बाद फरार हो गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में रेशमा ने दम तोड़ दिया। रेशमा ने करीब 14 साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनके दो बेटे हैं- युवराज (12) और हनुमान (8)। पति अशोक की मौत के बाद वह अपने बच्चों और परिवार की जिम्मेदारी अकेले संभाल रही थीं।
घटना से गांव में भारी तनाव
पुलिस ने मृतका की सास के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल से चाकू, खून से सने कपड़े और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। अलेवा थाना प्रभारी मोहन लाल और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में इस घटना से भारी तनाव है और स्थानीय लोग इसे बेहद गंभीर बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें- पोखरण में भारतीय सेना का नया गेम चेंजर, पिनाका मल्टिपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप







