Jharkhand

Jharkhand: 8 साल से नौकरानी को करती थी प्रताड़ित, इस निलंबित भाजपा नेता को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jharkhand: रांची पुलिस ने 8 साल से नौकरानी को प्रताड़ित करने वाली रिटायर्ड IAS की पत्नी और निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा को गिरफ्तार (Seema Patra arrested) कर लिया है। बता दें कि पात्रा गिरफ्तारी के डर से फरार होने की कोशिश में थी, उससे पहले अरगोडा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पिछले दो दिनों से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। 29 साल की एक आदिवासी दिव्यांग लड़की को रिटायर्ड IAS महेश्वर पात्रा की पत्नी ने घर में काम करने के बहाने उसे 8 साल तक कैद करके रखा था। पीड़िता का नाम सुनीता है।

निलंबित भाजपा नेता 8 साल से नौकरानी को करती थी प्रताड़ित

पीड़िता ने बताया कि उसे भरपेट खाना नहीं दिया जाता था। रॉड से पीटा जाता था और गर्म तवे से जलाया जाता था। फिलहाल उसे कैद से छुड़ाकर रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है। राज्यपाल रमेश बैस ने सीमा पात्रा मामले पर संज्ञान लेते हुए अपनी नाराजगी जताई है। पुलिस की शिथिलता पर भी अपनी गंभीर चिंता जताते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक से पूछा है कि अब तक पुलिस ने दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की है। सीमा पात्रा भाजपा (BJP) की महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य थीं। वो पूर्व ब्यूरोक्रेट की पत्नी भी हैं।

सीमा पात्रा को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने बताया था कि केस दर्ज होने के बाद हम जल्द ही सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर सकते हैं। आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अलावा एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। यह बात भी सामने आई थी कि सीमा पात्रा के बेटे आयुष्मान ने ही पीड़िता की मदद की थी। पुलिस तक जानकारी पहुंचने के बाद पीड़िता को भयानक यातना से बचाया गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बहरहाल इस मामले में अभी पुलिसिया तफ्तीश जारी है।

Related Articles

Back to top button