LOTUS Programme FY2026 : जापान सरकार ने FY2026 के लिए LOTUS प्रोग्राम लॉन्च किया है, जो भारतीय मास्टर्स, पीएचडी छात्र और पोस्टडॉक्टोरल रिसर्चर्स के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। इस प्रोग्राम के तहत लगभग 1,000 भारतीय छात्रों को जापान के शीर्ष विश्वविद्यालयों और रिसर्च संस्थानों में रिसर्च का मौका मिलेगा। यह पहल India Japan Circulation of Talented Youths in Science Programme का हिस्सा है।
इस प्रोग्राम का उद्देश्य भारत और जापान के बीच वैज्ञानिक सहयोग को मजबूत करना और युवा भारतीय शोधकर्ताओं को अंतरराष्ट्रीय अनुभव और कैरियर विकास के अवसर प्रदान करना है।
आवेदन की योग्यताएं और प्रक्रिया-
उम्मीदवार की उम्र 40 साल से कम होनी चाहिए।
उम्मीदवार किसी भारतीय विश्वविद्यालय या रिसर्च संस्थान से संबद्ध होना आवश्यक है।
आवेदन व्यक्तिगत रूप से नहीं किए जा सकते, बल्कि केवल जापान के किसी विश्वविद्यालय या रिसर्च संस्थान के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर (PI) के माध्यम से किए जा सकते हैं, जो चयनित उम्मीदवार को होस्ट करेगा।
आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून 2026 है।
आवेदन के बाद चयन प्रक्रिया जून से अगस्त 2026 के बीच होगी और अंतिम परिणाम अगस्त के अंत में घोषित किए जा सकते हैं।
प्राथमिकता वाले रिसर्च क्षेत्र-
LOTUS प्रोग्राम उन शोधकर्ताओं को प्राथमिकता देता है जो उभरते और उच्च प्रभाव वाले रिसर्च क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, जैसे-
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
बायोटेक्नोलॉजी
एनर्जी और नवीकरणीय ऊर्जा
मैटेरियल साइंस
क्वांटम टेक्नोलॉजी
सेमीकंडक्टर्स और टेलीकॉम
इसके अलावा इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च भी स्वीकार्य है यदि यह इन क्षेत्रों से संबंधित हो।
प्रोग्राम के दो ट्रैक-
LOTUS Basic – रिसर्च स्टे 12 महीने तक, जापानी प्रोफेसर के साथ मूलभूत सहयोग और जॉइंट सुपरविजन पर ध्यान केंद्रित।
LOTUS ASPIRE – नया ट्रैक, रिसर्च स्टे 36 महीने तक, गहन सहयोग और स्पष्ट रिसर्च परिणाम पर फोकस। इसमें अतिरिक्त फंडिंग और संरचित मूल्यांकन शामिल है, जो शोध की गुणवत्ता और प्रभाव को बढ़ाता है।
यह प्रोग्राम भारतीय शोधकर्ताओं के लिए वैश्विक अनुभव प्राप्त करने और उच्च स्तर की रिसर्च में योगदान देने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सेहत योजना, 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य कवर, आपातकालीन इलाज अब आसान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









