Rajasthan

जयपुर में गंदे पानी से बेहाल लोग, कई लोग बीमार, पाइपलाइन बनी बड़ा कारण

Rajasthan News : जयपुर के सुशीलपुरा क्षेत्र में करीब एक महीने में 400 से अधिक लोग दूषित पानी पीने के कारण बीमार हो गए हैं। शिकायत है कि सरकारी पाइपलाइन से घरों में पीला और काला, बदबूदार पानी आ रहा है।

गिलास में दिखाया दूषित पानी

स्थानीय निवासी मजबूरी में इस गंदे पानी का उपयोग कर रहे हैं। दो दिन पहले भाजपा विधायक गोपाल शर्मा क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। महिलाओं ने उन्हें गिलास में दूषित पानी दिखाया, जिसे विधायक ने हाथ में तो लिया लेकिन नहीं पिया। उन्होंने लोगों को समस्या का समाधान जल्द करने का भरोसा दिया।

पाइपलाइन से जुड़ी समस्याएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस महीने में पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी बीमारियों से कई लोग प्रभावित हुए हैं। समस्या तब शुरू हुई जब मुख्य सड़क की खोदाई के दौरान सीवरेज पाइप टूट गया और गंदा पानी पीने की पाइपलाइन में मिला। अब लोग निजी टैंकरों से पानी मंगवाने को मजबूर हैं। फिलहाल मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम सेक्टर 88 में चार फर्नीचर गोदामों में भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान, 5 गाड़ियां बचाव अभियान में जुटी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button