ISRO ने एक बार फिर रचा इतिहास, LVM3 प्रक्षेपण यान ने भरी उड़ान

Share

इसरो यानी कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने फिर से एक इतिहास रचा। जिसके चलते भारत की शान, मान पावर और बढ़ गई। दरअसल इसरो ने एक साथ 36 उपग्रहों को ले जाने वाला रॉकेट लॉन्च किया। ब्रिटिश कंपनी के उपग्रहों को लेकर इसरो का LVM3 प्रक्षेपण यान ने रविवार सुबह 9 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी।

बता दें कि साढ़े 43 मीटर लंबा इसरो का ये रॉकेट ब्रिटेन की एक कंपनी के 36 उपग्रह को एक साथ लेकर रवाना हुआ। जिन उपग्रहों को लेकर LVM3 ने उड़ान भरी उनका कुल वजन 5 हजार 805 टन है। इस मिशन को LVM3-M3/वनवेब इंडिया-2 नाम दिया गया है। वहीं इसरो ने ट्वीट कर इस मिशन के लॉन्चिंग की जानकारी दी थी।

TWEET ISRO:

LVM3-M3/वनवेब भारत-2 मिशन पूरा होता है। सभी 36 वनवेब जेन-1 उपग्रहों को अभीष्ट कक्षाओं में स्थापित किया गया। अपनी लगातार छठी सफल उड़ान में, LVM3 पृथ्वी की निचली कक्षा में 5,805 किलोग्राम पेलोड ले गया।

-इसरो

LVM3 इसरो का सबसे भारी भरकम प्रक्षेपण यान है। जो अब तक पांच सफल उड़ानें पूरी कर चुका है। जिसमें चंद्रयान-2 मिशन भी शामिल है। दरअसल ब्रिटेन की वनवेब ग्रुप कंपनी ने इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड से 72 उपग्रह लॉन्च करने का करार किया था। जिसमें से 23 अक्टूबर 2022 को 23 उपग्रह इसरो पहले ही लॉन्च कर चुका है।

बाकी 23 उपग्रहण पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किए गए। जिसके बाद इसरो की इस लॉन्चिंग से पृथ्वी की कक्षा में वेब वन कंपनी के उपग्रहों की कुल संख्या 616 हो गई। इसरो के मुताबिक इस लॉन्चिंग से दुनिया के हर हिस्से में स्पेस आधार ब्रॉडबैंड इंटरनेट योजना में मदद मिलेगी।

अन्य खबरें