Middle East Conflict : ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध को 18 दिन हो चुके हैं। आज 19वें दिन भी जंग जारी है। इसी बीच इजराइल ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि मुजतबा को ढूंढकर खत्म कर मारेंगे। वहीं इजराइल ने ईरान पर बड़ा हमला किया, जिसमें ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी और उनके बेटे की मौत हो गई। इसकी पुष्टि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने की है।
ईरान ने इजराइल पर किए ताबड़तोड़ हमले
सेना के प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने मंगलवार को कहा कि भले ही हमें उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन इजराइल उन्हें खत्म करेगा। ईरान पर किए गए हमलों के पलटवार में ईरान ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव समेत 100 से ज्यादा जगहों पर मिसाइलों से कई ताबड़तोड़ हमले किए। जिसके बाद ईरान ने कहा कि यह हमला लारिजानी, उनके बेटे और बसीज फोर्स के कमांडर घोलामरेजा सुलेमानी की मौत का बदला है।
अमेरिकी सेना का बड़ा हमला
इसी बीच बड़ी खबर यह भी सामने आई है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के दक्षिणी इलाके में उसके मिसाइल ठिकानों पर 2200 किलो वजनी खतरनाक बम गिराए हैं। जो जमीन के अंदर बने ठिकानों को भी तबाह कर देता है। खास बात यह है कि ये ठिकाने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के करीब है।
X पर पोस्ट कर दी जानकारी
X पर पोस्ट में सेंट्रल कमांड ने कहा कि ‘कुछ घंटे पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के करीब ईरान के तट पर मौजूद उसके मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए गए हैं। अमेरिकी सेना ने जमीन के भीतर जाकर फटने वाले 5000 पाउंड वजनी कई बम गिराए। इन परमाणु संयंत्रों (Plants) की एंटी-शिप क्रूज मिसाइलें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खतरा बनी हुई हैं।
ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनावों का ऐलान, 4 मई को आएगा रिजल्ट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









