IPL 2023: रबाडा और अर्शदीप जैसे गेंदबाजों के रहते हुए शिखर ने यह निर्णय क्यों किया….

IPL से पहले ही बाहर हो चुकी दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हराकर उसे भी बाहर कर दिया है। पहले खेलते हुए DC ने 2 विकेट पर 213 रन बनाए, जिसके जवाब में PBKS 8 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी।
पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने स्पिनर हरप्रीत बरार से अंतिम ओवर डलवा कर बड़ी भूल कर दी। इस ओवर से 23 रन आए और वही अंत में जीत-हार के बीच का फासला बन गए।
पंजाब किंग्स के 13 मुकाबलों में 6 जीत और 7 हार के साथ 12 अंक हैं। वह -0.308 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर है। वहीं दिल्ली के 13 मुकाबले में 5 जीत और 8 हार के साथ 10 अंक हैं। उसका नेट रन रेट -0.572 है।
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला
दिल्ली कैपिटल्स आखिरकार सब कुछ लुटा कर होश में आ गई। धर्मशाला के मैदान पर पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उम्मीद ये कि DC को कम स्कोर पर समेट दिया जाएगा और फिर नेट रन रेट में सुधार करने के लिए कुछ गेंदे बाकी रहते ही टारगेट हासिल कर लिया जाएगा।
इस उम्मीद को शुरुआती झटका तब लगा, जब दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले में 61 रन कूट दिए। 6 मुकाबलों तक टीम से ड्रॉप रहने के बाद पृथ्वी शॉ ने धमाकेदार वापसी की। उन्होंने 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। हालात ऐसे हो गए कि पहले 10 ओवरों में दिल्ली का कोई विकेट ही नहीं गिरा।
सैम करन ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद 109 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से डाली। धीमी गेंद को ग्राउंड से बाहर मारने के प्रयास में वॉर्नर स्लाइस करते हुए कवर्स पर खड़े गब्बर को कैच थमा बैठे। डेविड वॉर्नर ने 31 गेंद पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए।
शिखर ने यह निर्णय गलत रहा
पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने स्पिनर हरप्रीत बरार से अंतिम ओवर डलवा कर बड़ी भूल कर दी। इस ओवर से 23 रन आए और वही अंत में जीत-हार के बीच का फासला बन गए। कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजों के रहते हुए शिखर ने यह निर्णय लिया था।
दिल्ली कैपिटल्स आखिरकार सब कुछ लुटा कर होश में आ गई। धर्मशाला के मैदान पर पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उम्मीद ये कि DC को कम स्कोर पर समेट दिया जाएगा और फिर नेट रन रेट में सुधार करने के लिए कुछ गेंदे बाकी रहते ही टारगेट हासिल कर लिया जाएगा।
दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों
दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले में 61 रन कूट दिए। 6 मुकाबलों तक टीम से ड्रॉप रहने के बाद पृथ्वी शॉ ने धमाकेदार वापसी की। उन्होंने 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। हालात ऐसे हो गए कि पहले 10 ओवरों में दिल्ली का कोई विकेट ही नहीं गिरा।
दिल्ली को 94 के स्कोर पर पहला झटका लगा। यहां से पृथ्वी शॉ और राइली रूसो ने 27 गेंद पर 54 रनों की साझेदारी बना दी। सैम करन के 15वें ओवर की अंतिम शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पृथ्वी शॉ ने फाइन लेग में काफी ऊंची मार दी। अथर्व ने शानदार कैच पकड़ते हुए पृथ्वी शॉ की धुआंधार पारी का अंत कर दिया। शॉ ने 38 गेंद पर 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 146 का रहा।
राइली रूसो का धमाल
पृथ्वी शॉ के जाने के बाद राइली रूसो और फिलिप साल्ट ने अंतिम 30 गेंदों पर 65 रन जड़ दिए। दोनों ने मिलकर पंजाब के गेंदबाजों को मैदान के चारों ओर मारा। खासकर राइली रूसो ने तो धागा ही खोल दिया। उन्होंने 37 गेंद पर 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 82* रन बनाए। रूसो का स्ट्राइक रेट 222 रहा।
साल्ट ने 14 गेंद पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 26* रनों की पारी खेली। अगर रूसो पूरा सीजन ऐसा खेले होते, तो दिल्ली IPL से बाहर होने वाली पहली टीम नहीं बनती। कुछ खिलाड़ी जीत और हार की अहमियत से मुक्त होकर अच्छा प्रदर्शन करते हैं। बगैर किसी दबाव के बल्लेबाजी कर रहे रूसो के खेल को देखकर ऐसा ही लगा। DC ने 20 ओवर में 213/2 बनाए दिल्ली के लिए ना सही, पंजाब के लिए यह मैच जीवन-मरण का सवाल था।
लियाम लिविंगस्टोन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
लियाम लिविंगस्टोन ने 48 गेंद पर 5 चौकों और 9 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 94 रन बना दिए। वह ईशांत शर्मा के 20वें ओवर की अंतिम लेंथ डिलीवरी आउटसाइड ऑफ पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में लॉन्गऑफ के हाथ कैच आउट हो गए।
ना लिविंगस्टोन का शतक पूरा हो सका और ना पंजाब को जीत मिली। PBKS निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना सकी और 15 रन से मुकाबला हार गई। दिल्ली के लिए 82* रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले राइली रूसो को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।