Advertisement

जापान की राजकुमारी ने शाही रूतबा छोड़कर रचाई शादी

राजकुमारी माको और उनके पति केई कोमुरो

Share
Advertisement

विदेश डेस्क: जापान के शाही परिवार की राजकुमारी माको ने शाही रस्मों और रूतबे को छोड़कर कॉलेज के अपने दोस्त और प्रेमी केई कोमुरो से शादी रचा ली है।

Advertisement

दरअसल जापान के राजघराने के नियमानुसार अगर शाही परिवार का कोई सदस्य किसी आम आदमी से शादी करता है तो उसे राजघराना छोड़ना पड़ता है।

25 साल की राजकुमारी माको जापान के सम्राट अकिहीतो की पोती हैं। उन्होंने 25 साल के केई जो कि एक क़ानूनी फ़र्म में कर्मचारी हैं, उनसे शादी रचाई है।

राजकुमारी माको और केई कोमुरो 2012 में पढ़ाई के दौरान टोक्यो की इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी में मिले थे। दोनों वहां साथ पढ़ाई करते थे।

जापान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केई ने एक दफा ‘प्रिंस ऑफ़ सी’ के तौर पर भी काम किया था।

राजकुमारी माको ने शाही शादी की सामान्य रस्मों को छोड़, शाही महिलाओं को विदाई में दी जाने वाली रक़म को भी लेने से इनकार कर दिया। ऐसा करने वाली वो शाही परिवार की पहली महिला हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *