Advertisement

रूस और जॉर्जिया में बढ़ा तनाव, बॉर्डर पर रूसी सेना द्वारा नागरिक की हत्या

Share
Advertisement

Russia Ukraine News: रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच ख़बर है कि अब  रूस और जॉर्जिया में भी तनाव बढ़ गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जॉर्जिया से अलग हुए प्रांत दक्षिण ओसेशिया में तैनात रूसी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पास एक जॉर्जियाई नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। यहां तक की जॉर्जिया में इसके विरोध में प्रर्दशन किया गया।

Advertisement

‘‘सबसे जघन्य कृत्य’’                 

बता दें कि अधिकारियों ने इस घटना को ‘‘सबसे जघन्य कृत्य’’ कहा है। वहीं देखा जाए तो यह वाक्य 2008 में हुई रूसी-जॉर्जियाई युद्ध के बाद क्षेत्र में जारी नए तनाव को दर्शाता है, जो मॉस्को द्वारा दक्षिण ओसेशिया और एक अन्य जॉर्जियाई प्रांत अबकाजिया को स्वतंत्र राज्यों के रूप में मान्यता देने और वहां अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाने के साथ समाप्त हुआ था।

‘यह घटना मौजूदा गंभीर सुरक्षा स्थिति की पुष्टि करती है’

जॉर्जिया में एक नागरिक के मौत के बाद से जॉर्जिया के प्रधानमंत्री का बयान समाने आई है। आपको बता दें कि जॉर्जिया के प्रधानमंत्री इराकली गैरीबाश्विली ने कहा कि एक रूसी सैनिक ने सोमवार को किर्बली गांव के पास एक जॉर्जियाई नागरिक को अवैध रूप से हिरासत में लेने की कोशिश करते हुए उसकी हत्या कर दी। उन्होंने आगे कहा कि, ‘‘यह घटना मौजूदा गंभीर सुरक्षा स्थिति की पुष्टि करती है।’’ साथ ही, ‘‘सभी संबंधित तंत्रों को सक्रिय कर दिया गया है और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को सूचित कर दिया गया है।’’ हालांकि रूसी अधिकारियों या दक्षिण ओसेशिया में अलगाववादी अधिकारियों की ओर से अभी कोई टिप्पणी नहीं आई।

ये भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/politics/ed-summons-abhishek-banerjee-may-be-interrogated-on-november-9/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *