Advertisement

नेपाल का हैरान करने वाला मामला, युवक के पेट में निकला 15 सेमी. का चाकू

Share
Advertisement

नेपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 22 साल के लड़के के पेट में 15 सेंटीमीटर का चाकू देखा गया जिसे देख डॉक्टर्स के होश उड़ गए। दरअसल हुआ यू एक युवक पेट में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा। जब पेट पर घाव के निशान के बारे में डॉक्टर ने पूछा तो वो कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया और जब उसका आल्ट्रासाउंड हुआ तो पता चला पेट में 15 सेंटीमीटर का चाकू है।

Advertisement

अब सवाल ये है कि पेट में चाकू गया कैसे? युवक ने डॉक्टरों को बताया कि उसकी कुछ दिनों पहले लड़ाई हुई थी, जिसमें उसे चाकू लग गया था। उस समय युवक ने स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया था, जिसने घाव पर टांके लगा दिए थे। लड़का कहता है जब ये सब हुआ तो वो शराब के नशे में था। डॉक्टरों का अदांजा है कि इस घटना के दौरान ही चाकू लड़के के पेट में गया था। फिलहाल युवक के पेट से चाकू निकाल दिया गया है और वो खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़ें:Delhi: SMA पीड़ित बच्ची के लिए AAP सांसद संजय सिंह ने की मदद की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें