Advertisement

Pakistan India UNESCO: संयुक्त राष्ट्र के इस चुनाव में पाकिस्तान से हारा भारत, पाक की जीत पर उठे सवाल

Pakistan in UNESCO

Pakistan in UNESCO

Share
Advertisement

Pakistan India UNESCO: अन्तर्राष्ट्रीय संगठन संयुक्‍त राष्‍ट्र के मंचों पर अक्सर भारत और पाकिस्तान के बीच तीखी बहस देखने को मिलती रही हैं। विभिन्न मुद्दों पर संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत को घेरने वाला पाकिस्तान रह रहकर अपनी फजीहत भी करवाता रहता है। भारत अपनी कुशल कूटनीति के जरिए पाकिस्तान को कई मौकों पर धूल भी चटा चुका है। लेकिन इस बार हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के एक चुनाव में भारत को भारी वोटों से हरा दिया है। जी हां बिल्कुल सही सुन रहे है आप। तो आखिर किन चुनावों में इस बार पाकिस्तान ने बाजी मारी है चलिए आपको बताते है।

Advertisement

दरअसल, पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के एक विशिष्ट कार्यालय UNESCO यानी (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization) के कार्यकारी बोर्ड के उपाध्यक्षध पद को लेकर हुए चुनाव में भारत के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है।

पाकिस्तान को 38 वोट तो भारत को मिले केवल 18 वोट

आपको बता दें कि UNESCO के संचालन में उपाध्‍यक्ष की बड़ी भूमिका होती है। शुक्रवार को UNESCO के कार्यकारी बोर्ड की फ्रांस की राजधानी पेरिस में बैठक हुई बैठक में वोटिंग हुईं, जहां 58 सदस्‍यीय कार्यकारी बोर्ड में से 38 बोर्ड मेंमर्स ने पाकिस्‍तान को वोट दिया। वहीं भारत को मात्र 18 वोट मिले। बताते चले कि पाक को मिली इस जीत के बाद पाकिस्‍तान साल 2023 से 2025 के लिए एशिया प्रशांत ग्रुप की ओर से उपाध्‍यक्ष बना है।

मंदिर ढहाने वाले पाक को मिली कला – संस्कृति बचाने की जिम्मेदारी

आपको बता दें कि यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र का ही शिक्षा, कला, संस्कृति और विरासत के मामलों का संगठन है। यह संगठन विश्व शांति के लिए भी काम करता है। अब इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि जिस पाकिस्तान में हिंदू मंदिरो को तोड़ा जाता हो, यूनेस्की की लिस्ट में जिस पाकिस्तान का नाम शारदा पीठ मंदिर को ढहाने वाले देशों में शामिल है उसे अब वैश्कि संस्था का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तत्परता के साथ निभाएंगे – पाकिस्तान

वैश्वक मंच पर भारत को कई वोटों से हराकर पाकिस्तान ने कहा है कि वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तत्परता के साथ निभाएगा। बता दें कि पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों और प्राचीन स्थानों, इमारतों पर अकसर हमला किया जाता है।

 ये भी पढ़ें – https://hindikhabar.com/state/raghav-chadha-suspension-on-the-instructions-of-sc-aap-mp-raghav-chadha-apologized-to-the-speaker-suspension-may-be-lifted-soon/

FOLLOW US  ON – https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *