Advertisement

जापान के पूर्व पीएम Shinzo Abe पर भाषण के दौरान हमला, संदिग्ध ने सीने पर मारी दो गोली

Shinzo Abe
Share
Advertisement

Former Japan PM Shinzo Abe shot: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर शुक्रवार को नारा की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान पीछे से एक शख्स ने हमला किया। पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान गिर गए। शुरुआती खबरों में कहा गया है कि वे घायल हो सकते हैं। मौके पर मौजूद एक NHK रिपोर्टर ने बंदूक की गोली जैसी आवाज़ सुनी और शिंजो आबे का खून बहता देखा।

Advertisement

Shinzo Abe पर भाषण के दौरान हमला

NHK की रिपोर्ट के अनुसार जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) को नारा शहर में गोली मारी गई। पुलिस ने मौके से 42 साल के हमलावर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। पुलिस आरोपी से सवाल-जवाब कर रह रही है। गोली किसने और क्यों मारी, यह भी साफ नहीं हो सका है। जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो को दिल का दौरा भी पड़ा। हालांकि, अभी इसके बारे में आधिकारिक बयान नहीं आया है।

संदिग्ध ने सीने पर मारी दो गोली

चश्मदीदों के मुताबिक, मौके (Shinzo Abe) पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा। जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। पुलिस ने बताया कि उसने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक बंदूक बरामद हुई है। संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस संदिग्ध ने आबे को भाषण के दौरान पीछे से गोली मारी। संदिग्ध हमलावर की उम्र 40 साल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें