Advertisement

भाजपा की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा IT सेल के प्रभारी अरुण यादव को पार्टी से निकाला, ये है कारण

Arun Yadav BJP
Share
Advertisement

नई दिल्ली: विवादित बयानों के खिलाफ भाजपा लगातार कड़ा रुख अपना रही है। सोशल मीडिया पर विवादित ट्वीट को लेकर पहले नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर गाज गिरी थी और अब बीजेपी ने (Haryana BJP IT Cell) हरियाणा IT सेल के प्रभारी अरुण यादव (Arun Yadav BJP) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने गुरुवार को उन्हें पद से हटा दिया है। खबर है कि साल 2017 में उनकी तरफ से किए गए एक ट्वीट के बाद हुए विवाद के चलते यह कार्रवाई की गई है।

Advertisement

हरियाणा IT सेल के प्रभारी अरुण यादव को पार्टी से निकाला

खास बात है कि अब वायरल हुए पुराने ट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर यादव (Arun Yadav BJP) की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी थी। अरुण पर यह कार्रवाई एक इस्लाम विरोधी ट्वीट को लेकर की गई, यादव का ट्वीट 2017 का है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को लेकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। यह मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने गुरुवार को कहा कि अरुण यादव को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जा रहा है।

पैगंबर के खिलाफ 2017 में किया था ट्वीट

बता दें कि पिछले महीने पैगंबर पर दिए विवादित बयानों के चलते भाजपा ने नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) और नवीन जिंदल (Navin Jindal) को पार्टी से निकाल दिया था। अरुण यादव के खिलाफ अब तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं की गई है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर अरेस्ट अरुण यादव के नाम से एक कैंपेन चलाया गया, जिसमें कई लोगों ने पैंगबर पर टिप्पणी करने को लेकर यादव की गिरफ्तारी की मांग की।

Read Also:- काशी ने एक तस्वीर पूरे देश को दिखाई है जिसमें विरासत भी है और विकास भी- PM मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *