Advertisement

नशे में धुत लड़की ने दिया अपने बॉयफ्रेंड को 100 फीट की ऊंचाई से धक्का, जानें पूरी खबर

girl fight with boyfriend
Share
Advertisement

Viral News: यूं तो अक्सर बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के बीच लड़ाइयां (girl fight with boyfriend) होती रहती हैं और ब्रेकअप भी हो जाते हैं ऐसे ही एक कपल छुट्टियां मनाने एक कपल विदेश गया था रात के समय दोनों ने जमकर शराब पी। इसी बीच गर्लफ्रेंड की अपने बॉयफ्रेंड से बहस शुरू हो गई उसने बॉयफ्रेंड का किसी किसी अन्य लड़की से संबंध होने का मुद्दा छेड़ दिया और उस पर धोखा देने का आरोप लगा दिया। फिर लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को करीब सौ फीट की ऊंचाई से धक्का दे दिया।

Advertisement

नशे में धुत लड़की ने दिया अपने बॉयफ्रेंड को धक्का

100 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। हाल ही में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने अपना बयान दर्ज करवाया। बताया गया कि कपल ब्रिटेन का रहने वाला था। 22 साल के पेग्राम रीस अपनी 31 साल की गर्लफ्रेंड मैरी मेयर्स संग तुर्की घूमने गए थे। वहां उन्होंने एक फाइव स्टार होटल बुक किया और साथ रहने लगे। लेकिन 19 जुलाई को पेग्राम का शव होटल के बिल्डिंग के नीचे मिला। वो करीब 100 फीट ऊंचाई पर स्थित अपने कमरे से गिर गए थे। जिसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

वजह जानकर पुलिस भी हैरान

जांच के लिए पुलिस जब पेग्राम के कमरे गई तो उन्हें वहां खून के धब्बे मिले। तब मैरी ने खून के धब्बों के बारे में अलग-अलग कहानियां बताईं। वहीं, होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि मौत से कुछ घंटे पहले कपल ने खूब शराब पी थी। मैरी इतनी नशे में थी कि उन्हें होटल के कर्मचारी पकड़कर कमरे तक ले गए थे। इसके कुछ देर बाद पेग्राम की लाश मिली। पूछताछ के दौरान मैरी ने पेग्राम पर आरोप लगाते हुए पुलिस को ये बताया कि उसका किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर था।

पूछताछ में मैरी ने किया अपनी मौत का दावा

मैरी ने पूछताछ के दौरान कहा कि एक दिन पहले पेग्राम ने खुद उसे बालकनी से नीचे फेंकने की धमकी दी थी। मैरी ने यह भी दावा किया कि पेग्राम ब्रिटेन में एक ड्रग किंगपिन था, जो उसे बदनाम करने के प्रयास में था। वहीं, पुलिस ने कहा है कि मैरी ने क्राइम सीन को डिस्टर्ब करने की कोशिश की थी। दोषी पाए जाने पर मैरी को 24 साल जेल में बिताने होंगे।

रिपोर्ट- अंजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें