Advertisement

चिकित्सा-क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम घोषित, डेविड जूलियस और आर्डेम पैटापूटियन को मिला साझा सम्मान

Share
Advertisement

वाशिंग्टन डीसी। विश्व का सर्वोच्च सम्मान नोबेल पुरस्कार 2021 का ऐलान शुरू हो गया है। सोमवार को चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार दो साझा विजेताओं- डेविड जूलियस और आर्डेन पैटामूटियम के नाम पर घोषित किया गया। इन दोनों रिसर्चरों को यह नोबेल पुरस्कार शरीर में तापमान, दबाव और दर्द देने वाले रिसेप्टरों की खोज के लिए दिया गया है।

Advertisement

दोनो विजेता अमेरिकी नागरिक

नोबेल पुरस्कार के दोनों ही विजेता अमेरिकी नागरिक हैं। डेविड जूलियन यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के प्रोफेसर हैं, जबकि पैटापूटियन अर्मेनियाई मूल के अमेरिकी नागरिक हैं, जो कि ला जोला के ‘स्क्रिप्स इंस्टीट्यूट’ में वैज्ञानिक हैं। 

बीमारियों में होने वाले दर्द को रोकने की दिशा में हो रहे प्रयास

गौरतलब है कि तापमान, दर्द और दबाव तीनों ही हमारी स्पर्श इंद्रियों का हिस्सा हैं। लेकिन इनके बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। जूलियन और पैटापूटियन की रिसर्च इसी विषय पर आधारित है। विश्व के वैज्ञानिक समुदायों का मानना है कि दर्द महसूस कराने वाले रिसेप्टर्स की पहचान के बाद लोगों में होने वाली कई तरह की बीमारियों और सदमे के दौरान होने वाले दर्द को रोका जा सकता है।

इसके अलावा कई फार्मास्यूटिकल लैब्स इस समय ऐसे मॉलिक्यूल्स की पहचान करने में लगी हैं, जो इन रिसेप्टर्स के प्रभाव को कम कर आर्थराइटिस या किसी लंबी बीमारी में मिलने वाले दर्द के उपचार में सहायता कर सके।

नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार, नोबेल फाउंडेशन ने स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में साल 1901 में शुरू किया था। यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाने वाला विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र और 10 लाख डालर की धनराशि प्रदान की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *