Uttar Pradeshक्राइम

जौनपुर में बाइक पर जा रहे सराफा कारोबारी को गोली मारकर 5 लाख की लूट, मचा हड़कंप

यूपी के जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने सराफा कारोबारी को गोलीमार कर बाइक और पांच लाख का आभूषण लूट लिया। सराफा कारोबारी बाइक पर पीछे बैठा था। यूपी के जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने सराफा कारोबारी को गोलीमार कर बाइक और पांच लाख का आभूषण लूट लिया। सराफा कारोबारी बाइक पर पीछे बैठा था। उसका भाई बाइक चला रहा था। गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बंधवा बाजार निवासी मोहन लाल सेठ के दो पुत्र मनोज (22) और विनोद (20) बरसठी के हनुमान नगर बारी गांव में आभूषण की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार शाम दोनों भाई दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। मीरगंज सीमा से सटकर बरसठी के भैसहां पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार नकाबपोश तीन लोगों ने पीछा किया। बाइक पर पीछे बैठै विनोद सोनी को गोली मारकर घायल कर दिया।

घटना में मनोज बाल-बाल बच गया। जब तक मनोज शोर मचाता तब तक लुटेरे बाइक और आभूषण से भरा बैग लेकर बरसठी बाजार की तरफ भाग गए। मनोज ने बताया की घटना के बाद घायल विनोद को इलाज के लिए मछलीशहर ले गए जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बरसठी पुलिस घटना के आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची। सीओ चोब सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर ही पता चलेगा कि कितने की लूट हुई है।

ये भी पढ़ें: हरदोई में बाइकों की जोरदार भिड़ंत से, सड़क पर गिरे भाइयों को ट्रक ने रौंदा, मौत

Related Articles

Back to top button