Valsad Road Accident : गुजरात के वलसाड जिले के कपराडा क्षेत्र में कुंभ घाट के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा इको कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत की वजह से हुआ. इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.
वलसाड जिले में हुए हादसे में मृतकों की पहचान आंबा जंगल क्षेत्र के रहने वालों के रूप में हुई है. ये सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जो कार में सवार थे. कार सवार कपराडा से नानापोढ़ा की ओर जा रहे थे तभी कुंभघाट में यह हादसा हो गया. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.
हादसे के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया
इस दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. घायल को इलाज के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया.
वहीं हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है. फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच में जुट गई. पुलिस ने भी सात लोगों की मौत की पुष्टि की है.
ये भी पढ़ें – ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 25वें दिन : पंजाब पुलिस ने 702 ठिकानों पर छापेमारी, 232 गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









