गृह मंत्री अमित शाह ने बताया, उस रात नागालैंड में क्या हुआ था?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह/ Sansad TV
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागालैंड में हुई घटना को लेकर संसद में बयान दिया है। उन्होंने कहा इस गलत पहचान का मामला बताया है।
शाह ने कहा, भारतीय सेना को नागलैंड के मौन जिले के तिरू इलाके में उग्रवादियों के होने की आवाजाही की सूचना मिली थी। और इसी के आधार पर सेना के 21 पैरा कमांडो के एक दस्ते ने 4 दिसंबर की शाम को एंबुश लगाया था।
एंबुश के दौरान एक वाहन एंबुश के करीब पहुंचा, वाहन को रोकने का इशारा और प्रयास किया गया लेकिन वाहन ने वहां से और तेजी से निकलने का प्रयास किया। इसके बाद इस आशंका में कि वाहन में संदिग्ध हो सकते हैं, गोलियां चलाई गईं।
वाहन में मौजूद आठ में छह लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद इसे गलत पहचान का मामला बताया गया।
दो घायलों को सेना द्वारा उनके इलाज हेतु नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया।
अमित शाह ने आगे बताया कि 13 में से 6 की मौत गलत पहचान का मामला था जबकि बाकी 7 की मौत को सेना की आत्मरक्षा के मद्देनजर जोड़कर दिखाया गया।
उन्होंने आगे कहा, इस समाचार की सूचना प्राप्त होते ही नजदीक के गांव वालों ने सेना को घेर लिया। जिसके बाद सेना के दो वाहनों में आग लगा दी गई और उन पर हमला किया गया। परिणाम स्वरूप हमले में एक जवान की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
अपनी सुरक्षा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने गोलियां चलाईं जिसमें सात अन्य नागरिकों की मौत हो गई।
स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने हालातों को सामान्य बनाने की कोशिश की है। जिसके की स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है।