इस शख्स ने रचा कीर्तिमान, बनाया रेत के कण से भी छोटा तिरंगा

राजस्थान में उदयपुर के डॉ. इकबाल सक्का बारीक चीजों को इत्मीनान से उकेरने वाले कलाकार हैं. इन दिनों डॉ. इकबाल सक्का ने आजादी के अमृत महोत्सव की खुशी में एक और कीर्तिमान रचा है।
उन्होंने रेत के कण से भी सूक्ष्म सोने का तिरंगा बनाया है. इकबाल सक्का ने बताया कि तिरंगा उन्होंने देश के आधुनिक राष्ट्र संग्रहालय भारत सरकार में रखने के लिए बनाया है।
उन्होंने इसे भारत की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर राष्ट्र संग्रहालय में रखने का अनुरोध किया है. रेत के कण से भी छोटे तिरंगे को बनाने में 18 घंटे का समय लगा. इसका वजन 00 पॉइंट 0 है।