बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग के ऊपरी इलाकों में भारी हिमस्खलन, 1 शख्स की मौत

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बुधवार को हुए हिमस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, दो और लोगों के हिमस्खलन में फंसे होने की आशंका है। फिलहाल इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

विवरण के अनुसार, हिमस्खलन गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट के ऊपरी इलाकों में हुआ। शुक्रवार (27 जनवरी) को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सुदूर पद्दार इलाके में हिमस्खलन हुआ। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा चेतावनी जारी की गई थी। उन्होंने कहा कि हिमस्खलन मेकेल बेल्ट में एक गांव के पास एक नदी में लुढ़क गया, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ क्योंकि गांव क्षेत्र से दूर था।

Related Articles

Back to top button