Advertisement

आम का सेवन ज्यादा करने से होते हैं कई नुकसान, गर्मियों में संभलकर करें यूज

Share

गर्मियों में कच्चे आम का सेवन लू से बचने के लिए भी किया जाता है। लेकिन गर्मी के मौसम में ज्यादा आम का इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है।

आम का सेवन
Share
Advertisement

आम को फलों का राजा कहा जाता है। गर्मियों में कच्चे आम का सेवन लू से बचने के लिए भी किया जाता है। लेकिन गर्मी के मौसम में ज्यादा आम का इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है। बाजार में आम के कई प्रकार के पाए जाते हैं। आम में विटामिन्‍स, मिनरल्‍स, आयरन जैसे तत्‍व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।

Advertisement

कच्चा आम खाने के साथ-साथ पका हुआ आम खाने के भी कई फायदे होते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा आम खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं कि ज्यादा आम खाने से क्या-क्या नुकसान होते हैं?

यह भी पढ़ें- Health Tips: रोजाना खाली पेट पिएं जीरे-सौंफ का पानी, तो होंगे ये फायदे

फोड़े, फुंसी और मुंहासे की समस्या

गर्मियों में हर कोई बड़े ही चाव से आम खाता है। लेकिन आम का ज्यादा सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ती है। ज्यादा आम खाने से चेहरे पर फोड़े-फुंसी और दाने निकल आते हैं।

दस्त लगना

आम में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। फाइबर सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन अधिक फाइबर युक्त पदार्थों का सेवन करने से दस्त की समस्या हो सकती है।

डायबिटीज मरीज न खाएं आम

जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, उन्हें आम का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा आम खाने से शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है।

बढ़ सकता है वजन

आम का ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। आम में ज्यादा मात्रा में कैलोरीज होती है। ज्यादा मात्रा में यदि आम का प्रयोग खाने में करते हैं तो आपका वजन बढ़ सकता है। एक नॉर्मल आम में 135 कैलोरी पाई जाती है।

यह भी पढ़ें- Health Tips: रोजाना खाली पेट पिएं जीरे-सौंफ का पानी, तो होंगे ये फायदे

यह भी पढ़ें- Fitness Tips: खाना खाने के बाद रोजाना 10 मिनट जरूर टहलें, मिलेंगे ये फायदे

यह भी पढ़ें- Hanuman Janmotsav पर जानें हनुमान चालीसा पाठ करने के फायदे, इस तरह करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *