Advertisement

भारत में कोविड-19 की रफ्तार तेज! 24 घंटों में मिले 6,050 नए मामले

Share
Advertisement

देश में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। रोजोना पहले के दिन के मुकाबले ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 6,050 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

Advertisement

साथ ही राहत की ख़बर ये है कि इस समय सीमा के दौरान 3,320 लोगों के ठीक होने की जानकारी मिली है। जिसके बाद देश में अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,41,85,858 हो गई है। आपको बता दें कि रिकवरी रेट फिलहाल 98.75 फीसदी है।

साथ ही दैनिक सकारात्मकता दर 3.39 प्रतिशत रही। जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.02 प्रतिशत रही। फिलहाल देश में एक्टिव केस की कुल संख्या 28,303 है। इसी समय अवधि में 1,78,533 परीक्षण किए गए हैं। जिसके बाद देश में अब तक कुल 92.25 करोड़ टेस्ट किए गए हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 2,334 वैक्सीन दी गई हैं, जिससे देश में टीकाकरण की कुल संख्या 220.66 करोड़ हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें