Advertisement

पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी में नहीं हुई कोविड से किसी की मौत, 36 नए मामले सामने आए

Share
Advertisement

नई दिल्ली: भारत में चल रहे राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 67 करोड़ 72 लाख 11 हजार से अधिक कोरोना के टीके लगाए जा चुके है। वहीं अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो, पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 36 नए मामले आए है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कोरोना महामारी से किसी की मौत नहीं हुई है। साथ ही अब तक कोरोना वायरस से कुल 52 स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा, भारत में अब तक 53 करोड़ 86 लाख 04 हजार 854 से ज्यादा लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

कुल मामले के कुल मामले 14,38,154

मालूम हो कि, देश की राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 399 है। वहीं, कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 14 लाख 38 हजार 154 हो गई है। साथ ही अब तक 14 लाख 12 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 399 है। जिनमें से 105 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 25,083 है। राज्य में सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.027 प्रतिशत दर्ज की गई है। जबकि ठीक होने की दर 98.22 प्रतिशत है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में दिल्ली के अस्पतालों से 52 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया हैं। बीते 24 घंटों में राज्य में कुल 76,883 नमूनों की जांच की गई है। अब तक कुल 2,63,53,286 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 52,042 RTPCR टेस्ट हैं और 24,841 एंटीजन हैं।

कोरोना वायरस के आंकड़े

  • सक्रिय मामले: 399
  • कुल मामले: 14,38,154
  • कुल रिकवरी: 14,12,672
  • कुल मौतें: 25,083

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *