Advertisement

Bedsheet से भी हो सकती हैं कई बीमारियां! Study में खुलासा

Bedsheet Hygiene Bedsheet can also cause many diseases! Revealed in study

Bedsheet Hygiene Bedsheet can also cause many diseases! Revealed in study

Share
Advertisement

Bedsheet Hygiene:  एक तरफ जहां हम रोजाना अपने कपड़े बदलके साफ कपड़े पहनते हैं। तो वहीं हमें अपने आसपास भी सावधानी बरतनी जरूरी होती है। नहीं तो हम बीमार भी पड़ सकते हैं। लेकिन जब भी चादर की बात आती है, तो लोग कई-कई हफ्तों तक एक ही चादर को बिछाए रहते हैं। हालांकि कई लोग तो उन्हें तब तक बदलते नहीं है, जब तक कि उसमें दाग धब्बे ना नजर आने लगे। पर क्या ऐसा करना ठीक होता है?

Advertisement

क्या महीनों-महीनों बेडशीट बदलने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ता है? या हर तीन से चार दिन में बेडशीट बदलनी चाहिए? अगर आपको भी ये ही कन्फ्यूजन है, तो आइए जानते हैं एक बेडशीट कितने दिन तक बिछाई जानी चाहिए, नहीं तो उससे क्या नुकसान होता है।

ये भी पढ़ें- http://Delhi Double Murder: चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बाप-बेटे को उतारा मौत के घाट, पड़ोसियों से हुआ था झगड़ा

एक बेडशीट कितने दिन तक इस्तेमाल करनी चाहिए?

साल 2021 में डनलपिलों द्वारा एक अध्ययन किया गया था, जिसमें पता चला था कि 10.2% लोग हर 2 महीने के बाद अपने कमरे की चादर बदलते हैं। वहीं 44.9% से भी कम लोग हर एक से दो हफ्ते में बिस्तर की चादर बदलते हैं। इसके अलावा वर्ष 2012 में नेशनल स्लीप फाउंडेशन ने भी इस बात पर सर्वे किया था कि लोग कितने दिनों में अपने घर की चादर को बदलते हैं। इस सर्वे में पता चला था कि उस समय हर दो हफ्ते में लोग अपने कमरे की बेडशीट को बदलते हैं।

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि लोगों को कम से कम हर हफ्ते अपनी बेडशीट को बदलना चाहिए। नहीं तो वो बीमार भी पड़ सकते हैं। दरअसल विशेषज्ञों का कहना है कि बेडशीट पर जाने अनजाने धूल के कण जमा हो जाते हैं, जो अगर व्यक्ति के शरीर में चले गए, तो उससे वो बीमार भी हो सकता है।

हर हफ्ते बेडशीट को क्यों बदलना चाहिए?

एलर्जी

अगर आपको त्वचा से संबंधित कोई समस्या है या फिर एलर्जी हो रही है, तो ऐसे में दिन में एक से दो बार चादर को बदलना चाहिए, नहीं तो एलर्जी की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। इसके अलावा अगर आप बीमार हो तो भी ऐसे में आपको बार-बार चादर को बदलना चाहिए।

ज्यादा पसीना आना

कुछ-कुछ लोगों को सोते समय बहुत ज्यादा पसीना आता है, जिससे पसीने की बदबू चादर में भी आने लगती है। अगर आपको भी सोते समय पसीना आता है, तो ऐसे में आप अपनी चादर को रोजाना बदलें, नहीं तो आपको संक्रमण होने की संभावना बनी रहती है।

पालतू जानवर

जिन लोगों के घर में पालतू जानवर होते हैं उन्हें अपने बिस्तर की चादर को रोजाना बदलना चाहिए। अगर आपका जानवर आपके साथ बेड पर सोता है, तो चादर को गर्म पानी से धोना चाहिए।

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें