Advertisement

अखरोट को खाने से पहले भिगोकर रखना जरूरी, जानिए इसके पीछे की 5 वजह

5 Reasons It is important to soak walnuts before eating them, know the 5 reasons behind this

5 Reasons It is important to soak walnuts before eating them, know the 5 reasons behind this

Share
Advertisement

Advertisement

5 Reasons : “अखरोट” एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसका सेवन लोग अलग-अलग तरह से करते हैं। किसी की सुबह की शुरुआत ही अखरोट के सेवन के साथ होती है, तो कोई इसे नाश्ते में खाना पसंद करता है। कुछ लोग अखरोट का तेल भी इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों के लिए अखरोट खाने का कोई खास समय तय नहीं होता है और न ही वो इस पर गौर करते हैं कि वो किस तरह से अखरोट का सेवन कर रहे हैं। हालांकि, इस तरह की आदत होना भी सही नहीं है।

शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद अखरोट आपकी एक गलती से आपके लिए ही नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए अखरोट को खाने का सही समय और तरीका जानना सभी के लिए जरूरी है। ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम जैसे कई तत्व के साथ आने वाला अखरोट भिगोकर खाना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों अखरोट को भिगोकर खाना जरूरी है?

अखरोट को खाने के फायदे क्या है?

  1. दिमाग की सेहत के लिए अच्छा होता है।
  2. कैंसर से बचाव करने में मददगार होता है।
  3. पाचन स्वास्थ के लिए अच्छा होता है।
  4. ब्लड प्रेसर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  5. वजन को सही बनाए रखने में मददगार करता है।
  6. शुक्राणु की जीवन शक्ति को बढ़ाने में भी मददगार होता है।

अखरोट खाने से कौन सी बीमारी दूर होती हैं?

अखरोट में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। आंखों की रोशनी सही रखने में भी मददगार होते हैं। इतना ही नहीं, अखरोट के सेवन से डिप्रेशन, हाई बीपी और डायबिटीज आदि बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

क्यों भिगोकर ही खाना चाहिए अखरोट?

1. दिल की सेहत

अखरोट को भिगोकर खाने से दिल की सेहत अच्छी बनी रहती है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं जो दिल के लिए अच्छे साबित होते हैं। अगर नियमित रूप से भीगे हुए अखरोट खाए जाएं तो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

2. एलर्जी से दूर रखने में मददगार

अखरोट को भिगोकर खाने से आप एलर्जी से दूर रह सकते हैं। दरअसल, हर किसी के लिए अखरोट को पचाना आसान नहीं होता है। इसलिए जरूरी है कि अखरोट को भिगोकर खाएं। ऐसे में आप एलर्जिक रिएक्शन से भी बचकर रह सकेंगे।

3. पाचन के लिए अच्छा

अखरोट को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। इसे भिगोकर खाने से कब्ज समेत पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर डाइजेशन सिस्टम को दुरुस्त रखने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें-Chhattisgarh: किसान सम्मान निधि में बड़ा घपला…फर्जी नामों से निकाले जा रहे हैं करोड़ों, 854 केस आए सामने

4. कड़वाहट करता है कम

अखरोट का स्वाद थोड़ा सा कड़वा होता है। अगर आप अखरोट को भिगोकर खाते हैं तो इससे इसकी कड़वाहट कम हो सकती है। स्वाद में स्वादिष्ट लगने लगते हैं। अगर आपको कड़वाहट वाली चीजें खाना पसंद नहीं है तो आपके लिए ये जरूरी है कि अखरोट को भिगोकर ही खाएं।

5. शरीर को मिलेगा भरपूर पोषण

अखरोट को भिगोने से इसमें मौजूद एंजाइम अवरोधक और फाइटिक एसिड कम हो जाते हैं और फिर शरीर को भरपूर पोषण मिल सकता है। अखरोट को भिगोकर खाने पर ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम जैसे कई तत्व भरपूर मात्रा में शरीर को मिल सकते हैं।

अखरोट खाने का सही समय क्या है?

अखरोट खाने का सही समय सुबह का होता है। हालांकि, तरीका ये है कि आपको रात के समय ही अखरोट को भिगोकर रख देना है। पूरी रात अखरोट को भीगे रहने दें और फिर सुबह उठकर इसका खाली पेट सेवन कर लें।

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें