Schools Bomb Threat : गुरुग्राम में कई स्कूलों को झूठी बम धमकी ईमेल भेजने के मामले में पुलिस ने एक बंगलादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी 30 वर्षीय सौरभ विश्वास उर्फ माइकल है, जो 9 साल पहले भारत आया था और फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रहा था। पुलिस ने उसे गुजरात से पकड़कर गुरुग्राम लाई।
स्कूलों को बम की झूठी धमकी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने 28 जनवरी को गुरुग्राम के कई स्कूलों को बम होने की झूठी ईमेल भेजी थी। फिलहाल वह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गोविंदपल्ली क्षेत्र में श्रीपल्ली बाजार में रह रहा था।
फ्रीलांसिंग काम में जुड़ा था आरोपी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले मारुति कंपनी में मजदूरी करता था और पिछले पांच साल से डिजिटल मार्केटिंग और ग्राफिक्स डिज़ाइन के फ्रीलांसिंग काम में जुड़ा हुआ था। आरोपी फेसबुक के एक ग्रुप के जरिए मामुनूर राशिद नामक बंगलादेशी व्यक्ति से जुड़ा, जिसने उससे कई जीमेल आईडी मांगी।
मामले की गहनता से हो रही जांच
इसके बदले में आरोपी को लगभग 250 USDT क्रिप्टोकरेंसी दी गई। उसी एक ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर आरोपी ने स्कूलों में बम होने की झूठी धमकी भेजी। पुलिस अब आरोपी से मामले की गहन पूछताछ कर रही है और जांच आगे बढ़ा रही है।
ये भी पढ़ें- Child Education : युद्ध और हिंसा छीन रही बच्चों की पढ़ाई, अंधेरे में करोड़ों जिंदगियां, रिपोर्ट में खुलासा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








