Biharराज्य

बिहार के औरंगाबाद में पांच बच्चियों ने जहर खाया, चार की मौत से मचा हड़कंप

Bihar News : बिहार के औरंगाबाद जिले के एक गांव में पांच बच्चियों ने कथित तौर पर एक साथ जहर खा लिया. घटना में चार बच्चियों की मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे.

बता दें कि यह घटना जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र की अमझर शरीफ पंचायत के सैदपुर गांव का है. यहां गांव में एक साथ पांच नाबालिग बच्चियों के जहर खाने का मामला सामने आया. जिसमें चार बच्चियों की मौत हो गई. वहीं, परिवार को लोगों ने तुरंत चारों का अंतिम संस्कार कर दिया. घटना के बावजूद पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला, क्योंकि ग्रामीण पूरी तरह चुप हैं और इस मामले में अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की.

पांच बच्चियों के जहर खाने पर पुलिस जांच

पांच नाबालिग बच्चियों के जहर खाने की की घटना बृहस्पतिवार की बताई जा रही है. लेकिन इसकी जानकारी मीडिया को लग गई और खबर पब्लिश होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और गांव पहुंचकर इसकी तहकीकात शुरू कर दी. रविवार को अपराह्न दो बजे दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की.

पांच बच्चियों की मौत की जांच पुलिस कर रही

वही, पुलिस ने मीडिया से बातचीत में बताया कि घटना की सूचना मिली और उसकी जांच के लिए गांव पहुंचा. लेकिन यहां एक भी व्यक्ति नहीं मिले. किसी ने भी पांच बच्चियों को एक साथ जहर खाने और उनकी मौत की पुष्टि नहीं की है. हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही मगध प्रक्षेत्र के आईजी क्षत्रनील सिंह एवं इस्पाइबंबरीश राहुल भी उक्त गांव पहुंचे और मामले की जांच की है.

ये भी पढ़ें- Budget 2026 : बजट में सिगरेट महंगी-बीड़ी सस्ती, ये है शराब का अपडेट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button