Uttar Pradesh

Fatehpur: साइबर क्राइम सेल ने ऑनलाइन ठगी के शिकारआवेदक को लौटाए 1,00,000 रूपये

Fatehpur: 12 दिसम्बर 2023 को आवेदक फूलचन्द्र निवासी 12वी वाहिनी पीएसी फतेहपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि यूट्यूब पर वीडियो देखने के दौरान गलती से अनजान लिंक पर क्लिक हो जाने के बाद उनके खाते से दो बार में कुल एक लाख रूपया आनलाइन माध्यम से ट्रांसफर हो गये। पुलिस अधीक्षक ने साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम को त्वरित कार्यवाही हेतु आदेशित किया था जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आवेदक से ट्रांसफर हुये रूपयो का विवरण प्राप्त करते हुये पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज की गई।

Fatehpur: बता दें ट्रांसफर किये गये रूपयों के बारे में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त खाते से ट्रांसफर किये गये रूपयो को यूनियन बैंक आफ इण्डिया बैंक के खाते में ट्रांसफर किया गया है। तत्काल यूनियन बैंक आफ इण्डिया के नोडल अधिकारियों से पत्राचार कर ठगे गये रूपयों के सम्बन्ध जानकारी प्राप्त करते हुये खाते में भेजी गयी धनराशि को फ्रीज कराया गया तथा लगातार वार्ता करते हुये धनवापसी हेतु पत्राचार किया गया। बैंक से विधिक कार्यवाही कराते हुये पूरे 100000 (एक लाख) रूपये सकुशल आवेदक  के बैंक खाते में वापस कराया गया।

खाते में अपनी धनराशि वापस पाने के उपरान्त आवेदक ने साइबर क्राइम पुलिस थाना में आकर  पुलिस अधीक्षक महोदय एवं साइबर क्राइम पुलिस थाना के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए की गई कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा आभार प्रकट किया गया।

(फतेहपुर से अमर दीप त्रिपाठीरिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: ग्राम परिक्रमा कार्यक्रम की तैयारी में जुटी भाजपा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button