Haryanaबड़ी ख़बर

हरियाणा में भाखड़ा नहर में गिरी क्रूजर गाड़ी, 9 की मौत, तीन लापता

Fatehabad : हरियाणा के फतेहाबाद जिले में शुक्रवार की रात हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब नौ हो गई है। क्रूजर गाड़ी को नहर में गिरने के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन में सिर्फ दो लोगों कि जान बचाई जा सकी। इनमें एक व्यक्ति और एक 11 साल का बच्चा है।

हरियाणा के फतेहाबाद में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है जबकि तीन अभी भी लापता है। फतेहाबाद में शुक्रवार की रात को कोहरे के बीच एक क्रूजर गाड़ी नहर में गिर गई थी। शुरुआत में एक मौत और 11 लोगों के लापता होने की खबर सामने आई थी। अब मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में दो लोगों को बचाया गया है। इनमें एक व्यक्ति और एक 11 साल बच्चा शामिल है। यह हादसा उस समय हुआ था जब क्रूजर गाड़ी लोगों को शादी समारोह से लेकर वापस आ रही थी। गाड़ी में कुल 14 लोग सवार थे। मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी पंजाब के फाजिल्का में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे।

गाड़ी नहर में जा गिरी

पुलिस के मुताबिक क्रूजर गाड़ी चला रहे ड्राइवर को कोहरे की वजह से असुविधा हुई। फतेहाबाद के गांव सरदारे वाला के पास यह हादसा हुआ। कोहरा अधिक होने के कारण और नहर पर सेफ्टी ना होने के चलते गाड़ी सीधी नहर में जा गिरी। अभी तक इस घटना में 9 शव को निकाला जा चुका हैं। जिनमें पांच महिलाएं एक 11 साल की बच्ची और एक साल का बच्चा शामिल है। तीन लोगों की तलाश जारी है। प्रशासन ने काफी समय इस ऑपरेशन के लिए लिया है। अभी भी खोजबीन जारी है।

गहराई करीब 23 फीट की

फतेहाबाद में जिस जगह पर ये हादसा हुआ। वहां पर भाखड़ा नहर की गहराई करीब 23 फीट की है। महमड़ा रियोदं फतेहपुर और ससपली के 14 रिश्तेदार क्रूजर गाड़ी से शादी में गए थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि भाखड़ा किनारे सेफ्टी वॉल नहीं होने और ना ही कोई सफेद पट्टी नजर आने के चलते गाड़ी चालक को सड़क नहीं दिखी। इसके बाद गाड़ी 23 फुट गहरी नहर में जा गिरी।

यह भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने ग्रामीण ओलंपिक का किया उद्घाटन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button