Other Statesबड़ी ख़बरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

Exit Poll : मिजोरम में खंडित जनादेश की संभावना

New Delhi : मिजोरम को लेकर आए एग्जिट पोल में स्थिति स्पष्ट नहीं है। टाइम्स नाउ-ईटीजी और एबीपी-सी वोटर के सर्वे में राज्य में सतारुढ़ मिजो नेशनल फ्रंट और जेडपीएम के बीच कड़ी टक्कर दिखाई गई है। कांग्रेस को तीसरी बड़ी पार्टी के रुप में उभरता दिखाया गया है। बीजेपी को 1-2 सीटें मिलने की ही संभावना जताई गई है।

वहीं, इंडिया टूडे-एक्सिस के एग्जिट पोल में जेडपीएम को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। एक अन्य पोल में जोरम पीपुल्स मूवमेंट सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है।

मिजोरम के सभी एग्जिट पोल के नतीजे

जन की बात के एग्जिट पोल में पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट को 40 सीटों में से 15-25 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, सत्ताधारी MNF को 10-14 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। जन की बात के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 5-9 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा बीजेपी के खाते में 0-2 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है।

बीजेपी को मिल रही हैं बहुत कम सीटें

इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल में JPM को 12-16 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, सत्ताधारी MNF को 14-18 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। कांग्रेस को 8-10 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, भगवा पार्टी के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं। ABP-C वोटर के एग्जिट पोल के अनुमान में JPM को 15-25 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, सत्ताधारी MNF को 15-21 सीटें मिलने के आसार हैं। कांग्रेस को 2-8 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 0-5 सीटें जा सकती हैं।

कांग्रेस को 14-18 सीटें मिल सकती हैं

टाइम्स नाऊ-ETG के एग्जिट पोल के मुताबिक, JPM को 10-14 सीटें मिलती दिख रही हैं। MNF को 14-18 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, कांग्रेस को 14-18 सीटें मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें – PM को पनौती कहने पर ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने राहुल गांधी को बोला पप्पू

Related Articles

Back to top button