धर्म

Europe : यूरोप का श्री वेंकटेश्वर मंदिर, पृथ्वी पर प्रकट हुए भगवान विष्णु

Europe : श्री वेंकटेश्वर (बालाजी) मंदिर यूरोप में स्थित यह वैष्णव परंपरा में हिंदू भगवान विष्णु के एक रूप को समर्पित है। भारत के आंध्र प्रदेश में स्थित तिरूपति वेंकटेश्वर मंदिर को प्रेरणा लेकर इस मंदिर का निर्माण किया गया था।  यह मंदिर तिरुमाला मंदिर, तिरुपती मंदिर, तिरूपति बालाजी मंदिर और अन्य नामों से भी जाना जाता है। अगस्त 2006 में मंदिर को आम जनता के लिए खोल दिया गया। यह आंध्र प्रदेश के तिरूपति स्थित भगवान विष्णु का मंदिर वेंकटेश्वर को समर्पित है। जिनके बारे में यह माना जाता है कि वे मानव जाति को कलयुग की परीक्षाओं और परेशानियों से बचाने के लिए पृथ्वी पर प्रकट हुए थे।

1970 में शुरू हुई मंदिर की यात्रा

इस मंदिर की यात्रा 1970 के दशक के अंत में शुरू हुई थी। भारतीय उपमहाद्वीप के हिंदू प्रवासियों के एक समूह ने मंदिर, प्रार्थना और ध्यान के लिए एक अभयारण्य बनाने का दृष्टिकोण साझा किया। शुरआत में यह समूह हैंड्सवर्थ, बर्मिंघम में श्री गीता भवन मंदिर में नियमित मासिक सामुदायिक प्रार्थनाएँ आयोजित करता था। 1980 में, एक नक्काशीदार लकड़ी के मंडप में भगवान वेंकटेश्वर की मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया गया था।

यहां मंदिर में वेंकटेश्वर जो विष्णु के प्रसिद्ध स्वरूप हैं वह प्राथमिक पूजे जाने वाले देवता हैं। मुख्य मंदिर परिसर के अंदर उनकी पत्नी पद्मावती (अलामेलु) के भी मंदिर बनाए गए हैं। साथ ही मंदिर में अन्य प्रमुख हिंदू देवताओं जैसे शिव, गणेश, कार्तिकेय, हनुमान, अयप्पन और नवग्रह के मंदिर भी हैं।

यह भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/kuldhara-the-mysterious-village-of-rajasthan-know-its-story/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button