Advertisement

Masoom Sawaal के पोस्टर पर मचा बवाल, सेनेटरी पैड पर भगवान कृष्ण की तस्वीर देख भड़के लोग

Masoom Sawaal Controversy
Share
Advertisement

Masoom Sawaal Controversy: फिल्म ‘मासूम सवाल’ को लेकर लगातार लोगों का विरोध सामने आ रहा है। बता दें कि फिल्म के पोस्टर में सेनेटरी पैड पर भगवान कृष्ण की तस्वीर बनाई गई है। जिसे लेकर लोग अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। पोस्टर पर हो रहे इस बवाल के चलते डायरेक्टर संतोष उपाध्याय और एक्ट्रेस एकावली खन्ना ने बयान जारी किया है। दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म को महिलाओं को आने वाले पीरियड्स और इसकी समस्याओं पर बनाया गया है। मेंस्टुरेशन पर बनी इस फिल्म में सैनिटरी पैड पर भगवान श्रीकृष्ण को दिखाए जाने का लेकर लोग भड़क रहे है।

Advertisement

Masoom Sawaal के पोस्टर पर मचा बवाल

इस फिल्म (Masoom Sawaal) को लेकर लोगों का कहना है कि बॉलीवुड अपनी दुर्गति के बावजूद हिन्दू विरोध में डूबा हुआ है। फिल्म के निर्देशक संतोष उपाध्याय और अभिनेत्री एकावली खन्ना ने विरोध पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सैनिटरी पैड को दिखाने के पीछे वाजिब कारण हैं।

Read Also:- HAPPY FRIENDSHIP DAY 2022: बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस भी फॉलो करती हैं बेस्ट फ्रेंडशिप के गोल्स, देखें तस्वीरें

सेनेटरी पैड पर भगवान कृष्ण की तस्वीर देख भड़के लोग

डायरेक्टर ने कहा कि कभी-कभी चीजों को देखने का (Masoom Sawaal Controversy) हमारा नजरिया गलत होता है, जिससे भ्रम पैदा होता है। उन्होंने कहा कि पूरी फिल्म मेंस्टुरेशन पर आधारित है, इसीलिए सैनिटरी पैड दिखाना अनिवार्य है। पोस्टर में सैनिटरी पैड है और उस पर भगवान श्रीकृष्ण नहीं हैं। हालाँकि, पोस्टर में स्पष्ट देखा जा सकता है कि सैनिटरी पैड की आकृति पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *