Advertisement

Lata Mageshkar Health Update: कोरोना के साथ लता मंगेशकर को हुआ निमोनिया, डॉक्टर ने दी जानकारी

Lata Mageshkar
Share
Advertisement

भारत रत्न सम्मानित मशहूर गायिका लता मंगेशकर कोविड पॉजिटिव होने के बाद से ही ICU भर्ती हैं। समाचार एजेंसी एएनआई को ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समधानी ने ये जानकारी साझा की। डॉक्टर समधानी के मुताबिक लता मंगेशकर को कोविड के साथ-साथ निमोनिया भी है।

Advertisement

डॉक्टर ने ये जानकारी भी दी है कि उन्हें 10-12 दिनों के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

92 वर्ष की गायिका कुछ दिनों पहले कोरोना से संक्रमित हो गईं थी। जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी भतीजी रचना ने ट्वीट करके ये बताया था कि ज्यादा उम्र के कारण एहतियात के तौर पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। साथ ही उन्होंने दीदी के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें