Advertisement

Diljit New Song release: 40 साल के हुए दिलजीत दोसांझ, बर्थडे पर फैंस को दिया खास गिफ्ट

Diljit New Song release

Diljit New Song release

Share
Advertisement

Diljit New Song release: पॉलीवुड से लकेर बॉलीवुड तक अपना लोहा जमाने वाले दिलजीत आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिलजीत ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को ख़ास तोहफा दिया है। ‘LOVE YA’ गाना रिलीज कर दिलजीत ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है।

Advertisement

Diljit New Song release:

दिलजीत ने फैन्स को दिया गिफ्ट


दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अपने जन्मदिन पर ‘Love Ya’ गाना रिलीज किया है। इस गाने में दिलजीत और मौनी रॉय की जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है। फैंस को दोनों की जोड़ी भी काफी पसंद आ रही है। बता दें कि दोनों को पहली बार ऑन स्क्रीन साथ में देखा जा रहा है। दोनों की जोड़ी की फैंस काफी वाहवाही कर रहे हैं।

गाने को 6 घंटे में मिले 1.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज़


बता दें कि दिलजीत के गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। ‘Love Ya’ को 6 घंटे के अंदर यू-ट्यूब पर 1.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिले हैं। गाने पर लोग अपना काफी प्यार लूटा रहे हैं। दिलजीत ने गाने की झलक अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ में दिलजीत ने अपने फैंस के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है। दिलजीत ने लिखा है, ‘लो जी बर्थडे गिफ्ट ‘लव या’, ये भी पक्का हो गया है। कोशिश करुंगा हर साल आप लोगों को गिफ्ट मिलता रहे, जब तक रब चाहता है।’

ये भी पढ़ें: Irani Family Disput: नोएडा में आपस में भिड़ा ईरानी परिवार… और हो गया कांड

मौनी रॉय की ब्यूटी के कायल हुए लोग


‘Love Ya’ में दिलजीत और मौनी रॉय की जबरदस्त कैमेस्ट्री तो दिख ही रही है, लेकिन मौनी रॉय ने भी गाने में अपनी खूबसूरती से खूब कहर ढाया है। लोग मौनी की सुंदरता के कायल हो गए हैं। फैंस ने मौनी के लिए काफी प्यारे-प्यारे कॉमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है , ‘मौनी हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही हैं।’

फैंस ने भी किया बर्थडे विश


दिलजीत के पोस्ट पर लोगों ने दिलजीत को बर्थडे विश भी किया है। लोगों ने दिलजीत को लंबी उमर की शुभकामनाएं दी हैं। फैंस ने इस खास बर्थडे गिफ्ट के लिए दिलजीत को शुक्रिया भी कहा है।

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *