दीपिका पादुकोण की तबीयत फिर हुई खराब, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुईं भर्ती

भारत की मशहूर अभिनेत्री में से एक दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें कि उनकी एकदम से हालत काफी खराब हो गई। जानकारी के लिए बाता दें वो कई बार बता भी चुकीं है कि उनको मानसिक अवसाद की बीमारी भी थी , जिस जंग को उन्होंनें अपनी मम्मी की वजह से जीत पाया था। फिलहाल आज समस्या दूसरी है।
दीपिका को बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उन्हें तुरंत अस्तपाल ले जाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार की शाम को दीपिका अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उनके कई टेस्ट किए गए, जिसमें उन्हें आधा दिन लग गया। अभी उनकी हालत पहले अच्छी बताई जा रही है। दीपिका के टीम से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन अभी आधिकारिक रूप से इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। बताया तो ये भी जा रहा है उनकी तबीयत एक महिने से खराब है, उसकी मुख्य वजह दिल की धड़कन बढ़ जाना है।