राज्य

Election 2024: सीट बंटवारे पर पश्चिम बंगाल में रार, कांग्रेस को केवल 2 सीटे देने के लिए पार्टी तैयार

Election 2024:

लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियों(Election 2024) ने तैयारियों पर जोर देना शुरु कर दिया है। ऐसे में इंडिया अलायंस के बीच अब एक नई चुनौती खड़ी होती हुई सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सीट बटवारें को लेकर पार्टी के बीच कुछ तय नहीं हो पा रहा है। अभी तक आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच पंजाब और दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर टकराहट चल रही थी, लेकिन अब इसमें पश्चिम बंगाल भी शामिल हो गया है।

पश्चिम बंगाल की प्रतिक्रिया

इस से पहले आम आदमी पार्टी प्रमुख सीएम केजरीवाल ने पंजाब की 13 लोकसभा सीटों मांग की थी। जिसके बाद अब पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस कांग्रेस को  करीब 2 सीट ही ऑफर करने की जानकारी सामने आई है। पार्टी द्वारा कहा जा रहा है कि कांग्रेस को सिर्फ 2 ही सीटें ऑफर कर सकती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस को इस प्रस्ताव के बारे में तृणमूल कांग्रेस द्वारा बता दिया गया है। वहीं, बंगाल के कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और अन्य केंद्रीय नेताओं को बताया है कि अगर सम्मानजनक सीटें मिलती हैं तो वह गठबंधन के लिए तैयार हैं. बंगाल कांग्रेस के नेता पार्टी के लिए छह से आठ सीटें चाहते हैं।

दो सीटों पर हुई कांग्रेस की जीत

इस से पहले भी कांग्रेस  ने 2019 की लोकसभा सीटों में से 20 में से केवल दो सीटें जीतीं थी। बात करें साल 2021 में विधानसभा सीटों में कांग्रेस को एक भी सीट हासिल नहीं हुई थी।  कांग्रेस के एक उम्मीदवार ने हाल ही में एक उपचुनाव में जीत दर्ज की, लेकिन बाद में यह उम्मीदवार तृणमूल कांग्रेस में चला गया।

यह भी पढ़े:Delhi News: दिल्ली सरकार की बढ़ी मुश्किलें, LG ने दिया एक और CBI जांच का आदेश

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button