देश की सबसे बड़ी क्विज प्रतियोगिता फिट इंडिया क्विज का दिल्ली में हुआ शुभारंभ, जानिए इसके बारे में

नई दिल्ली: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में एक समारोह में देश की सबसे बड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता फिट इंडिया क्विज का शुभारंभ किया। यह फिटनेस और खेल पर अधारित अपनी तरह की पहली राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता है। इस मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस पहल से स्कूल के छात्रों को अपना ज्ञान और फिटनेस प्रदर्शित करने का एक बेहतर मंच मिलेगा। इसका उद्देश्य छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट बनाए रखना है।
मालूम हो कि अनुराग ठाकुर ने बताया कि फिट इंडिया क्विज के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया अब फिर से शुरू हो गई है जो 30 सितंबर तक जारी रहेगी। कोई भी विद्यालय इसके लिए खुद को पंजीकृत करा सकता है। बता दें कि इस क्विज के माध्यम से खेल मंत्री द्वारा विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा नकद पुरस्कार जीतने वाले स्कूलों को यह राशि खेल गतिविधियों पर खर्च करनी होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इस क्विज प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 3 करोड़ 25 लाख रुपये है।
बता दें कि अनुराग ठाकुर ने बताया है कि पीएम मोदी का सपना है कि इससे जुड़ी विभिन्न खेल गतिविधियों और कार्यक्रमों के जरिए युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाई जाए। वहीं, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ये जानकारी भी दी कि देशभर के 10 लाख से ज्यादा स्कूलों को इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने की उम्मीद है। इस मौके पर खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी मौजूद थे। ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और पीवी सिंधु भी वर्चुअल माध्यम से इस आयोजन से जुड़े थे।