Advertisement

नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की ऐसे करें पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी

Share

नवरात्रि के आठवें दिन स्नानादि के बाद महागौरी की पूजा करें। इनकी पूजा पीले वस्त्र धारण करके करनी चाहिए। मां के समक्ष दीपक जलाएं और उनका ध्यान करें।

mahagauri
Share
Advertisement

नवरात्र का आज आठवां दिन और इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। नवरात्र में आंठवें और नौंवे दिन का बहुत महत्व है। इस दिन बहुत सारे लोग विशेष उपवास भी रखते हैं। इसके अलावा, इस दिन कन्या पूजन का भी विधान है।

Advertisement

मां दुर्गा का आठवां स्वरूप शक्ति मूल भाव को दर्शाती है और इनकी पूजा करने से सोम चक्र जाग्रत होता है। महागौरी की कृपा मात्र से सभी संकट दूर हो जाते हैं और हर असंभव कार्य पूर्ण हो जाता है। कुछ घरों में महाअष्टमी तिथि पर ही कन्या पूजन हो जाता है लेकिन कुछ घरों में महानवमी तिथि को कन्य पूजन करते हैं।

महागौरी की पूजन-विधि

नवरात्रि के आठवें दिन स्नानादि के बाद महागौरी की पूजा करें। इनकी पूजा पीले वस्त्र धारण करके करनी चाहिए। मां के समक्ष दीपक जलाएं और उनका ध्यान करें। पूजा में देवी को श्वेत या पीले फूल अर्पित करें। इसके बाद इनके चमत्कारी मंत्रों का जाप करें। अगर पूजा मध्य रात्रि मैं की जाय तो इसके परिणाम ज्यादा शुभ होंगे।

मां महागौरी का मंत्र

माता महागौरी का ध्यान मंत्र
ओम देवी महागौर्यै नम:

श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ महागौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

सर्वमंगल मंग्ल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोस्तुते।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *