Delhi NCRUttar Pradeshराष्ट्रीय

Namo Bharat Train : दिल्ली से मेरठ अब 55 मिनट दूर, जानें रूट-किराया और सबकुछ

Namo Bharat Train : दिल्ली से मेरठ का रास्ता अब 55 मिनट में तय होगा। दिल्ली से मेरठ जाने में कम से कम ढाई- तीन घंटे लगते थे, और अब मात्र 55 मिनट लगेंगे। आज से दिल्ली से मेरठ तक की 82 KM लंबी ट्रेन यात्रा शुरू हो गई है। 22 फरवरी से नमो भारत ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से लेकर मेरठ के मोदीपुरम तक चलेगी। यह ट्रेन 120 किलोमीटर की रफ्तार से 13 स्टेशनों को कवर करेगी और यात्रियों को महज एक घंटे में दिल्ली से मेरठ पहुंचा देगी।

मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं

नमो भारत ट्रेन का किराया करीब 213 रुपये हो सकता है। यह ट्रेन सोमवार से शनिवार तक 6 AM से 10 PM और रविवार को 8 AM से 10 PM तक चलेगी। ट्रेन में प्रीमियम और स्टैंडर्ड कोच होंगे, जिनमें USB चार्जिंग पॉइंट्स, वेंडिंग मशीन, और डिस्प्ले स्क्रीन जैसी सुविधाएं होंगी। टिकट ऑनलाइन ऐप, मेट्रो स्टेशन की विंडो या वेंडिंग मशीन से खरीदी जा सकती है।

इन यात्रियों को होगा फायदा

दिल्ली से मेरठ के बीच बने रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम से हजारों यात्रियों को फायदा होगा, खासकर उन लोगों को जो रोज दिल्ली से मेरठ जाते हैं। यह ट्रेन मेडिकल की पढ़ाई, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और नौकरी करने वालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। यह ट्रेन सराय काले खां से चलकर न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधार, दुहाई, मुरादनगर, मोदी नगर दक्षिण, मोदी नगर उत्तर, मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम तक जाएगी।

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल से 8 आतंकी गिरफ्तार, ISI के इशारे पर कर रहे थे काम

पीएम मोदी ने किया था शिलान्यास

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च 2019 को इस रैपिड रेल परियोजना का शिलान्यास किया था। 20 अक्टूबर 2023 को 17 किलोमीटर का पहला हिस्सा राष्ट्र को समर्पित किया गया था। 2024 में और विस्तार के बाद 5 जनवरी 2025 तक ट्रेन दिल्ली पहुंचेगी, और 22 फरवरी को न्यू अशोक नगर से सराय काले खां और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक के हिस्से का उद्घाटन किया गया है।

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, 19 लोगों की मौत, इस्लामाबाद विस्फोट का बदला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button