
Delhi NCR : रात में दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश हुई। जिसकी वजह से कई इलाकों में जलभराव देखा गया। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश होने की संभावना जताई है। आज भी तेज बारिश हो सकती है। आज के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना जताई जा रही है। अब न्यूनतम तापमान पर आते हैं। 23 डिग्री तक न्यूनतम तापमान रह सकता है।
IMD ने 31 अगस्त तक तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। आज की बात करें तो भारी बारिश हो सकती है। इसमें राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड , गुजरात, यूपी, हिमाचल आदि राज्यों में बारिश हो सकती है। सुबह भी तेज बारिश हुई। जिसकी वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया। दिल्ली के नेशनल हाईवे पर आएं तो इंडिया गेट पर जलभराव देखने को मिला। जलभराव के कारण या यातायात भी प्रभावित हो गया। कुछ इलाकों में जाम भी देखा गया। दफ्तर जा रहे लोगों को ट्रेफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस
जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में अगले दो दिनों तक बारिश तेज हो सकती है। बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आज दिल्ली के अधिकम तापमान की बात करें तो 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो 23 डिग्री तक न्यूनतम तापमान रह सकता है। इसका मतलब है कि आज पूरा दिन बादल छाए रहेंगे।
ये भी पढ़ें : 30 तारीख को बीजेपी में शामिल होंगे चंपई सोरेन, खुद कर दिया ऐलान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप