Delhi NCR

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने वित्तीय संकट से देश को बाहर निकाला, बोले- PM नरेंद्र मोदी

Delhi: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही उनके जीवन को भी याद किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि भी दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘डॉक्टर मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने वित्तीय संकट से देश को बाहर निकाला है।

वह एक प्रतिष्ठित सांसद थे

पीएम मोदी ने कहा, ‘मनमोहन सिंह का जीवन उनकी ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब था। वह एक प्रतिष्ठित सांसद थे। मनमोहन सिंह का जीवन हमेशा यह सबक देगा कि कैसे कोई व्यक्ति अभाव और संघर्ष से ऊपर उठकर सफलता प्राप्त कर सकता है।

पीएम मोदी ने भावुक संदेश लिखा

वहीं, बृहस्पतिवार को मनमोहन सिंह के निधन की खबर मिलते ही पीएम मोदी ने भावुक संदेश लिखा था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, ‘भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और सालों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।

केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सूत्रों ने जानकारी दी कि शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा- जब तक डीएमके सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, मैं कोई फुटवियर नहीं पहनूंगा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button