Delhi NCR

Delhi: OYO होटल में लगी भीषण आग, खिड़की का कांच तोड़ भागे लोग

पश्चिमी दिल्ली के एक ओयो होटल में भीषण आग लगने के कारण हड़कंप मच गया। होटल में उस वक्त मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों का कांच तोड़कर बाहर भागने लगे।

बुधवार दोपहर को पश्चिमी दिल्ली में मौजूद ओयो  होटल में आग लग गई। घटना दोपहर 3.20 बजे हुई। घटना दोपहर 3.20 बजे हुई। पुलिस और फायर टीम को 3.40 बजे आग लगने के बार में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर टीम होटल में मौजूद लोगों को बाहर निकाला है। सामने आया है कि होटल के इलेक्ट्रिक पैनल से आग फैली है।  लोगों को बचाने के लिए होटल की दीवारों के कांच को तोड़ा गया और फिर उनका रेस्क्यू किया गया। बचाव कार्ड जारी है।

दरअसल, पश्चिमी दिल्ली में मौजूद एक होटल में इलेक्ट्रिक पैनल में आग लग गई। इसके बाद होटल में धुआं भर गया। इसके कारण लोगों को घुटन होने लगी और फिर होटल में अफरा-तफरी मच गई। जल्दी में कुछ लोग होटल से बाहर निकले तो वहीं कुछ अंदर ही रह गए।

आग लगने के करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची फायर टीम और पुलिस की टीम ने होटल के अंदर फंसे लोगों का रेस्क्यू किया। सीढ़ी के जरिए अंदर जाने में परेशानी होने पर होटल के बाहरी हिस्से में लगे कांच को तोड़ा दिया। इसके बाद लोगों का रेस्क्यू किया गया साथ ही होटल में लगी आग पर काबू पाया गया। हालांकि, रेस्क्यू अभी भी जारी है। इस हादसे में किसी की मौत की खबर सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़े: गुरूग्राम में हुआ भीषण सड़क हादसा, मां समेत 3 बच्चों की मौत

Related Articles

Back to top button