Delhi NCR

Breaking: BJP नेताओं पर चला डंडा, हिरासत में लिए गए वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सभी केजरीवाल सरकार की अब रद्द की जा चुकी शराब नीति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। ये प्रदर्शन दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर चल रहा था।

इस दौरान दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी सहित कई भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही सभी उनके इस्तीफे की मांग करते हुए नजर आए।

मामले पर काबू पाने के लिए शहर के मध्य हिस्से में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर आम आदमी पार्टी का कार्यालय स्थित है। जानकारी के अनुसार, विरोध के कारण वहां पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दिया है।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 2021-22 के लिए दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। इसपर आए दिन नए-नए बवाल मच रहे हैं और भारी बयानबाजी भी।

Related Articles

Back to top button